Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं जो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं या अपने करियर के आखिरी दौर में हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Ahmed Shehzad On IPL: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ राइली रूसो ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को फिल्म जैसा और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बताया था. उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी, खासकर तब जब वह इस समय क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं.

अहमद शहजाद का पलटवार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने रूसो के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि PSL की तारीफ अक्सर वही खिलाड़ी करते हैं जिन्हें IPL में खेलने का मौका नहीं मिलता. शहजाद ने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को दोनों लीग में खेलने का विकल्प मिले, तो वह निश्चित रूप से IPL को ही चुनेगा.

‘पैसे के लिए होती है PSL की तारीफ’

शहजाद ने यह भी आरोप लगाया कि कई विदेशी खिलाड़ी सिर्फ पैसे के कारण PSL की तारीफ करते हैं. उनके मुताबिक, ऐसे खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलते हुए लीग को बेहतर बताने के लिए अलग-अलग तर्क देते हैं, जबकि असल में उनकी प्राथमिकता IPL ही होती है. उन्होंने रूसो जैसे खिलाड़ियों के बयानों को इसी नजरिए से देखा.

Related Post

रिटायर्ड और बाहर हुए खिलाड़ियों पर टिप्पणी

शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं जो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं या अपने करियर के आखिरी दौर में हैं. उन्होंने डेविड वार्नर, केविन पीटरसन और क्रिस गेल जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी अब पीएसएल से जुड़े हैं और वही लीग की कामयाब करते हैं.

PSL के विस्तार पर भी सवाल

शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि PSL में टीमों की संख्या बढ़ाकर इसे बड़ा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन इससे लीग की गुणवत्ता में गिरावट आई है. साथ ही, उन्होंने ब्लेसिंग मुज़ारबानी के IPL को चुनने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह एक पेशेवर खिलाड़ी की स्वाभाविक पसंद है.

IPL में रील बनाना पड़ा महंगा! एक झटके में हाथ से उड़े 70 हजार; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Shubahm Srivastava

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026