Categories: खेल

India vs South Africa, 2nd Test: टीम इंडिया की नज़र सीरीज़ बराबरी पर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरे मैच की Live Streaming?

IND vs SA: पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. द.अफ्रीका ने कोलकाता में कभी ना भूलने वाली हार देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ये भारत की सरजमीं पर 15 सालों के बाद द.अफ्रीका की पहली टेस्ट मैच जीत भी रही.

Published by Pradeep Kumar

INDIA vs South Africa, 2nd Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. द.अफ्रीका ने कोलकाता में कभी ना भूलने वाली हार देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. ये भारत की सरजमीं पर 15 सालों के बाद द.अफ्रीका की पहली टेस्ट मैच जीत भी रही. अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा. ये मैच 22 नवंबर से शुरू होगा. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम कमबैक करना चाहेगी और इस सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाना चाहेगी. लेकिन इस मुकाबले के पहले टीम इंडिया के सामने कई चुनौतियां हैं. कैसे टीम इंडिया इन चुनौंतियों से पार पाएगी ये बड़ा सवाल है?

कौन लेगा गिल की जगह?  

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे. बीच टेस्ट मैच में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. हालांकि अब ये साफ हो गया है कि गिल दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. मतलब साफ है कि ऋषभ पंत सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे. अब बड़ा सवाल ये है कि दूसरे टेस्ट मैच में कौन लेगा शुभमन गिल की जगह? टीम इंडिया के पास ऑप्शंस तो बहुत सारे हैं. साईं सुदर्शन, देवदत्त पडडिकल जैसे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं.

कब होगा भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट?

22 नवंबर से शुरू होगा भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट

कहां पर होगा भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट?

भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट बारसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा.

कितने बजे होगा भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच का टॉस?

22 नवंबर सुबह 08:30 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा  

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम द.अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट?

Related Post

22 नवंबर सुबह 09:00 बजे से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ का लाइव प्रसारण कहाँ देखा जा सकता है?

इस सीरीज़ का लाइव टेलीकास्ट किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA Head To Head Record: गुवाहाटी टेस्ट से पहले जानिए कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड? आंकड़े देखकर रह जाएंगे…

भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इस ऐप या वेबसाइट के माध्यम से मैचों का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: …इस वजह से CSK ने तोड़ा धोनी के चहेते मथीशा पाथिराना से रिश्ता, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026