Home > क्रिकेट > IND vs USA T20 WC: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, आखिर क्यों आज के मैच से बाहर हुए बुमराह? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11

IND vs USA T20 WC: मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, आखिर क्यों आज के मैच से बाहर हुए बुमराह? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11

IND vs USA Playing XI T20 World Cup 2026: 7 फरवरी यानी आज T20 वर्ल्ड कप की जोरदार शुरुआत होने वाली है. भारतीय टीम अपना पहला मैच मुंबई में USA के खिलाफ खेलेंगी. यह मैच शनिवार (7 फरवरी, यानी आज) को शाम 7 बजे खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि USA के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन कैसा होगा?

By: Mohammad Nematullah | Published: February 7, 2026 4:12:38 PM IST



IND vs USA Playing XI T20 World Cup 2026: 7 फरवरी यानी आज T20 वर्ल्ड कप की जोरदार शुरुआत होने वाली है. भारतीय टीम अपना पहला मैच मुंबई में USA के खिलाफ खेलेंगी. यह मैच शनिवार (7 फरवरी, यानी आज) को शाम 7 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपना पहला वर्ल्ड कप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगा. लेकिन टूर्नामेंट के पहले दिन ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम का एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे वायरल फीवर से जूझ रहे हैं. माना जा रहा है कि पहले मैच में ही यह खिलाड़ी नही खेलेंगे. ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. सिराज को शुक्रवार को भारतीय टीम स्क्वाड में शामिल किया गया था. दरअसल तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. तो आइए जानते हैं कि USA के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन कैसा होगा?

कौन करेगा ओपनिंग?

भारतीय टीम पिछले कई महीने से शानदार फॉर्म में है. इसलिए टीम कोच गौतम गंभीर ज्यादा बदलाव नही करना चाहेंगे. तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद मैदान में लौट आए है. इसलिए उनका खेलना तय माना जा रहा है. इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है. उनके फॉर्म को देखते हुए कोच गंभीर प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन के बजाय ईशान किशन को प्राथमिकता देंगे. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. ईशान ने अपने पिछले T20 इंटरनेशनल मैच में एक तूफानी शतक भी लगाया था. दूसरी ओर संजू सैमसन ने खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. वह फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे है. ऐसी स्थिति में उन्हें वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है.

क्या सिराज को जगह मिलेगी?

अब गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को मैदान में उतार सकती है. अगर जसप्रीत बुमराह पहले मैच से बाहर हो जाते हैं, तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का खेलना तय है. वरुण चक्रवर्ती के साथ भारत के उप-कप्तान अक्षर पटेल स्पिन अटैक की कमान संभालेंगे.

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 20 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, नोट करें सूतक काल; गलती से भी मत

भारतीय टीम और यूएसए की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

यूएसए: सैतेजा मुक्कमल्ला, ऐंड्रियस गौस (विकेटकीपर), शयन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रांजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.

कचरा डिलीवरी सर्विस शुरू? महिला ने कूड़े के लिए बुक किया पोर्टर; यूजर्स ने जमकर लगाई फटकार

Advertisement