Categories: खेल

IND A vs AUS A: एशिया कप का सबसे बड़ा हीरो, भारत आते ही हुआ फुस्स, गोल्डन डक का हुआ शिकार

IND A vs AUS A: तिलक वर्मा के अलावा इस मुकाबले में रियान पराग ने भी शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. पराग ने 54 गेंदों में 58 रनों का पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया

Published by Pradeep Kumar

ABHISHEK SHARMA: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से धमाल मचाया. वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. सुपर-4 के तीनों ही मुकाबलों में अभिषेक ने अर्धशतक जमाया और टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार निभाया. अभिषेक शर्मा को इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. अभिषेक ने UAE में तो अपने बल्ले से कोहराम मचाया, लेकिन भारत वापस लौटते ही अभिषेक ने अपने फैंस को निराश किया. अभिषेक शर्मा भारत वापस आते ही गोल्डन डक का शिकार हो गए. अभिषेक शर्मा कानपुर में भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरे वनडे मैच में खेलने उतरे तो पहली ही बॉल पर आउट हो गए.   

अभिषेक-अय्यर ने किया निराश

इस मैच में अभिषेक शर्मा जब मैदान पर उतरे तो उनसे काफी उम्मीदें थीं कि वो एशिया कप की तरह ही कानपुर में अपने बल्ले की धमक दिखाएंगे और फैंस को खुशी से झूमने का मौका देंगे, लेकिन इस खिलाड़ी ने तो सभी को निराश कर दिया, जब वो पहली ही गेंद पर आउट होकर चलते बने. अभिषेक शर्मा के अलावा पिछले मुकाबले में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का हाल भी खराब ही रहा. कप्तान अय्यर दूसरे वनडे मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

तिलक वर्मा ने बचाई लाज

भले ही अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने इस मैच में निराश किया हो, लेकिन एशिया कप के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने यहां भी निराश नहीं किया. तिलक वर्मा ने इस मैच में 122 गेंदों में 94 रनों का पारी खेली. तिलक वर्मा भले ही 6 रनों से अपने शतक से चूक गए हों, लेकिन उनकी इस पारी ने इंडिया-ए की टीम को 246 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए.

Related Post

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, 2 और दिग्गज़ों ने छोड़ा टीम का साथ

रियान पराग ने भी ठोका अर्धशतक

तिलक वर्मा के अलावा इस मुकाबले में रियान पराग ने भी शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़ा. पराग ने 54 गेंदों में 58 रनों का पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया. तिलक वर्मा और रियान पराग की ये पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाई और इंडिया ए की टीम को दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें-  India Cricket Schedule 2025: टीम इंडिया का धमाकेदार 2025 क्रिकेट शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी भिड़ंत

Pradeep Kumar

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026