US Open Final 2025: स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) ने यूएस ओपन 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। कार्लोस अल्काराज़ ने फाइनल मुकाबले में इटली के यानिक सिनर(Jannik Sinner) को हरा कर इस खिताब पर कब्जा किया। इस जीत के साथ ही उन्होने विंबलडन हार का बदला भी ले लिया है। जब उन्हे विंबलडन 2025 फाइनल मुकाबले में सिनर ने जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। जीत के साथ ही अल्काराज़ पर इनामी राशि की बरसात हो गई।
छिन लिया नंबर 1 का ताज
दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बनने के बाद 22 साल के इस खिलाड़ी को 39 प्रतिशत ज़्यादा इनामी राशि मिली। अल्काराज़ ने यूएस ओपन के कोर्ट पर ट्रॉफी की दौड़ में सिनर को न सिर्फ़ पीछे छोड़ा, बल्कि टेनिस के पुरुष एकल में उनसे दुनिया के नंबर 1 का ताज भी छीन लिया।
39 प्रतिशत ज़्यादा मिली इनामी राशि
बता दें कि इटली के यानिक सिनर को हरा कर यूएस ओपन के चैंपियन बनते ही कार्लोस अल्काराज़ टेनिस के पुरुष एकल के नए बादशाह भी बन गए। मतलब, अब वह इस खेल के नए विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हैं। कार्लोस अल्काराज़ ने यूएस ओपन का फ़ाइनल 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीता, जिसके साथ उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 39 प्रतिशत ज़्यादा राशि दी गई। अब सवाल यह है कि क्यों? तो इसके पीछे वजह है टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इसकी पुरस्कार राशि में हुई बढ़ोतरी।
मिले 44 करोड़
पिछले साल तक यूएस ओपन में 3.6 मिलियन डॉलर यानी 31.74 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही थी। लेकिन, 2025 में यूएस ओपन के विजेता को दी जाने वाली उस पुरस्कार राशि को 39 प्रतिशत बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर यानी 44 करोड़ रुपये कर दिया गया। यूएस ओपन 2025 का चैंपियन बनने पर कार्लोस अल्काराज़ को भी इतनी ही पुरस्कार राशि दी गई। अल्काराज़ के अलावा, टूर्नामेंट के उपविजेता रहे यानिक सिनर को आधी राशि यानी 22 करोड़ रुपये मिले।
कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति
अब सवाल यह है कि स्पेनिश टेनिस स्टार और अपने खेल में दुनिया के नए नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति कितनी है? कार्लोस की ज़्यादातर कमाई इनामी राशि से होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्लोस अल्काराज़ की कुल संपत्ति 356 करोड़ रुपये है।