Categories: खेल

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव, K L Rahul बन सकते हैं KKR के कप्तान, जमकर होगी पैसों की बारिश

K L Rahul Trade Deal: श्रेयस अय्यर के जाने के बाद पिछले सीजन में KKR ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था. रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था, तो अब KKR की टीम अगले सीजन में एक नए कप्तान के साथ उतरना चाहती है.

Published by Pradeep Kumar

K L RAHUL IN KKR: केएल राहुल ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. अब वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम के साथ रवाना हो गए हैं. लेकिन इस बीच के एल राहुल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अगले साल IPL में केएल राहुल की टीम बदल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) के बीच बातचीत चल रही है. के एल राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमों की कप्तानी कर चुके हैं, बल्लेबाज़ तो वो शानदार हैं ही. इसके अलावा वो एक विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं. तो ऐसे में  अगर के एल राहुल KKR में शामिल होते हैं तो फिर कोलकाता की टीम को राहुल के रुप में एक अच्छा पैकेज मिल सकता है. 

दिल्ली के लिए किया दमदार प्रदर्शन

राहुल फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में हैं. उन्हें पिछले आईपीएल मेगा ऑक्शन में ₹14 करोड़ में खरीदा गया था. 2025 सीज़न में राहुल ने लगभग 539 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे. उनकी औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही काफी अच्छे रहे. लेकिन अब खबर है कि KKR की टीम राहुल को दिल्ली से ट्रेड डील (trade deal) के ज़रिए उन्हें अपने खेमे में लाना चाहती है. KKR की टीम राहुल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कड़ी कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma World Record: ऑस्ट्रेलिया में रोहित बना सकते हैं ये World Record, तोड़ सकते हैं अफरीदी का खास रिकॉर्ड

KKR को राहुल की जरुरत क्यों?

श्रेयस अय्यर के जाने के बाद पिछले सीजन में KKR ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था. रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. IPL 2024 की चैंपियन रही ये टीम साल 2025 में प्लेऑफ तक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऐसे में अब KKR की टीम अगले सीजन में  एक नए कप्तान के साथ उतरना चाहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब KKR की टीम राहुल को कप्तान के तौर पर टीम में शामिल करना चाहती है, क्योंकि वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं. इसके अलावा वो टीम को विकेटकीपर और टॉप आर्ड्रर बैटर की भूमिका भी निभा कर देंगे. तो KKR को राहुल के रुप में एक बढ़िया पैकेज मिल सकता है. इसी वजह से KKR की टीम दिल्ली कैपिटल्स से इस ट्रेड डील को करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Ishan Kishan: ईशान किशन ने ठोका दमदार शतक, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दिया करारा जवाब

Pradeep Kumar

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026