Categories: खेल

जब Bhuvneshwar Kumar ने 4 रन देकर लौटा दी थी आधी टीम, Asia Cup का वो रिकॉर्ड जो तोड़ नहीं पाया कोई गेंदबाज

टी20 फॉर्मेट में खेले गए Asia Cup में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने एक ऐसा रिकॉर्ड (Asia Cup records) बनाया है। जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।

Published by Divyanshi Singh

Asia Cup: एशिया कप के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। 9 सितंबर को एशिया कप 2025 (Asia cup 2025) का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप 2025 को क्रिकेट से सबसे छोटे प्रारूप यानी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास (Asia Cup History) में ये तीसरी बार है जब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट करवाने का फैसला लिया गया है। वहीं टी20 फॉर्मेट में अब तक खेले गए दो टूर्मानेंट में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) एक ऐसा रिकॉर्ड (Asia Cup records) बनाया है। जिसे अब तक कोई भी खिलाड़ी  तोड़ नहीं पाया है। 

2022 में किया कारनामा

बता दें भारत के तेज गेंदबाज ने ये कारनामा 2022 में किया था। एशिया कप 2022 में भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के हिस्सा थे। सुपर-4 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार के आंधी में अफगानिस्तान की आधी टीम उड़ गई। भुवनेश्वर कुमार ने इस मुकाबले में शानदार प्रर्दशन करते हुए 4 ओवर में मात्र 4 रन देकर 5 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार की खास बात ये रही कि उन्होने जिन 5 बल्लेबाजों को आउट किया उनमे से ज्यादातर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे। जिनमे से 3 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं दो बल्लेबाजों में से एक ने 2 और दूसरे ने 1 रन बनाए थे। 

इस कारनामे के साथ भुवनेश्वर कुमार टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए। उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। अब देखना होगा की आगामी टूर्नामेंट में उनके इस बड़े रिकॉर्ड को कोई गेंदबाज तोड़ पाता है या नहीं। 

Related Post

दुनिया के सबसे अमीर टीम को नहीं मिल रहा स्पॉन्सर? एशिया कप से पहले BCCI को बड़ा झटका

ये रिकॉर्ड भी भुवनेश्वर के नाम

वहीं टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी भारत के तेज गेंदबाज  भुवनेश्वर के नाम ही है। एशिया कप  2016 और एशिया कप  2022 को टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इन दोनों सीजन में भुवनेश्वर ने कुल 6 मुकाबले खेले। जिसमें उन्होने 13 विकेट अपने नाम किया। आपको बता दें कि  भुवनेश्वर 2025 में एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। 

Asia Cup इतिहास के वो 10 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना है बैहद मुश्किल…इस टीम के खिलाड़ियों का है दबदबा

भारत के लिए वनडे में लिए सबसे ज्यादा विकेट

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। एक समय ऐसा था कि टी20 में वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। नवंबर 2022 में भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी बार खेला था। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 21 टेस्ट में 63 विकेट लिए हैं। वहीं कुमार ने 121 वनडे में 141 विकेट अपने नाम किए है। टी20 में उन्होने 87 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होने 90 विकेट अपने नाम किए हैं। 

ऑनलाइन गेमिंग कानून बनते ही फंस गए Shikhar dhawan, जानें ED ने क्यों भेजा बुलावा

Divyanshi Singh

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026