Categories: खेल

ASIA CUP 2025: फाइनल में पहुंचकर भी टूटा पाकिस्तान का सपना, फिर गया अरमानों पर पानी

INDIA vs PAKISTAN ASIA CUP FINAL: भले ही पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान का एक सपना अधूरा ही रह गया.

Published by Pradeep Kumar

Asia Cup 2025 Points Table Pak vs Ban Match: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 17वां मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेला गया. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया, और इसे वर्चुअल सेमीफाइनल (virtual semi‑final) की तरह देखा जा रहा था. पाकिस्तान ने यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं, बांग्लादेश का सफर यहीं खत्म हो गया. अब 28 सितंबर यानि की रविवार को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा. भले ही पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान का एक सपना अधूरा ही रह गया. फाइनल का टिकट कटाकर भी पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फिर गया. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचने के बावजूद भी पाकिस्तान का सपना, सपना ही रह गया.

पाकिस्तान का टूटा सपना

पाकिस्तान को सुपर-4 स्टेज में अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अगले दोनों मैच जीतकर पाक टीम ने फाइनल का टिकट हासिल किया. पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान प्वॉइंट्स टेबल (points table) में भारत को पीछे नहीं कर पाया. ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा था, और अब सुपर-4 में भी पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ही रहेगा. 

कैसा है प्वॉइंट्स टेबल का हाल?

टीम इंडिया ने अब तक सुपर-4 में अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों  मुकाबलों मेंजीत हासिल की है, जिससे उनके पास 4 अंक हैं. टीम इंडिया की नेट रन रेट +1.357 की है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. तो ऐसे में उसके भी 4 ही अंक हैं, लेकिन उनकी नेट रन रेट सिर्फ +0.329 है, जो भारत की तुलना में काफी कम है. 

तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने अभी तक 3 मैच खेलें हैं और तीन में से एक जीत की वजह से उसके 2 अंक हैं. बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट -0.831 का है. हालांकि अब बांग्लादेश की टीम भी श्रीलंका की तरह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

एशिया कप 2025 का सुपर-4 का प्वॉइंट्स टेबल

देश           मैच            जीत         हार         अंक     नेट रन रेट

भारत           2               2            0           4         +1.357

पाकिस्तान     3              2           1          4         +0.329

Related Post

बांग्लादेश      3              1            2         2         -0.831

श्रीलंका         2              0            2         0         -0.590     

ये भी पढ़ें- IND vs PAK ASIA CUP 2025 FINAL: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप का फाइनल, जानिए क्यों ये मैच होगा सबसे अलग?

ये भी पढ़ें-  IND vs WI Test Series: वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन 5 स्टार खिलाड़ियों को भारतीय टीम से कर दिया गया ड्रॉप

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026