Home > क्रिकेट > ब्रिंग बैक बॉथम…जब चलते मैच के बीच बिना कपड़ों के मैदान पर आ गई महिला; सुनील गावस्कर ने बताया पूरा वाकया

ब्रिंग बैक बॉथम…जब चलते मैच के बीच बिना कपड़ों के मैदान पर आ गई महिला; सुनील गावस्कर ने बताया पूरा वाकया

Nude Women on cricket ground: इस घटना का जिक्र सुनील गावस्कर ने बाद में 'द कपिल शर्मा शो' में किया था. उन्होंने बताया कि वह महिला ऊंची हील पहनकर मैदान में आई थी.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 3, 2026 5:10:11 PM IST



Sunil Gavaskar On Ian Botham: साल 1986 में भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एक टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना घटी थी. उस समय भारतीय टीम की ओर से सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला फैन मैदान में घुस आई और उसने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर इयान बॉथम को टीम से बाहर किए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया.

फैंस थे नाराज़ 

दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इयान बॉथम को टीम से बाहर कर दिया था, जिससे उनके फैंस काफी नाराज़ थे. बॉथम के समर्थन में एक महिला दर्शक मैदान में उतर आई. उसके हाथ में एक पोस्टर था, जिस पर लिखा था, ‘ब्रिंग बैक बॉथम’. यह घटना उस दौर में काफी चर्चा का विषय बनी थी, क्योंकि मैदान पर इस तरह का प्रदर्शन बेहद असामान्य था.

सुनील गावस्कर ने बताया पूरा वाकया

इस घटना का जिक्र सुनील गावस्कर ने बाद में ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था. उन्होंने बताया कि वह महिला ऊंची हील पहनकर मैदान में आई थी. गावस्कर ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की ताकि पिच को कोई नुकसान न पहुंचे. उनके साथ श्रीकांत भी थे, जो इस अप्रत्याशित घटना से थोड़ा असहज नजर आए. हालांकि, थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मैदान से बाहर ले गई.

गावस्कर ने आगे हंसी-मजाक में बताया कि उन्होंने श्रीकांत से कहा कि चिंता मत करो. इसके बाद श्रीकांत ने शानदार बल्लेबाजी की. गावस्कर ने मजाक में कहा कि शायद यही उनका ‘सीक्रेट’ था.

इस घटना के जरिए यह भी साफ होता है कि क्रिकेट में खिलाड़ियों की लोकप्रियता कितनी गहरी होती है. इयान बॉथम, सुनील गावस्कर और श्रीकांत जैसे खिलाड़ियों के लिए फैंस का जुनून उस दौर में भी किसी से कम नहीं था. यह किस्सा आज भी क्रिकेट इतिहास की दिलचस्प और अनोखी घटनाओं में गिना जाता है.

Gautam Gambhir: तो इस वजह से प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे थे संजू सैमसन; हेड कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह

Advertisement