Shardiya Navratri 2025: साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार के दिन से हो रही है। इन दिनों में मां दुर्गा की आराधना करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और देवी दुर्गा की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बन रहती है। साल 2025 में 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इसकी समाप्ति 2 अक्टूबर से होगी। 1 अक्टूबर को महानवमी है वहीं 2 अक्टूबर को दशहरा या विजयदशमी का त्योहार है।
क्यों होंगे 10 दिन के नवरात्र?
साल 2025 में शारदीय नवरात्र 9 नहीं बल्कि 10 दिन के होंगे। इसके पीछे की वजह एक दिन अतिरिक्त तिथि पड़ना है। साल 2025 में नवरात्रि की शुरूआत 22 सितंबर से होगी। इस बार 24 और 25 सितंबर को तृतीया तिथि का व्रत रखा जाएगा। इस बार दो दिन तृतीया तिथि मनाई जाएगी।
क्या नवरात्रि की बढ़ती तिथि दे रही हैं शुभ संकेत?
नवरात्रि में बढ़ती हुई तिथि को शुभ माना जाता है। ये उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है।
शारदीय नवरात्रि का पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होता है, जो चंद्रमा के बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस समय को सकारात्मक माना जाता है।
Dussehra 2025: दशहरा पर क्यों खाया जाता है पान? जानें इसका महत्व
शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर (Shardiya Navratri Calendar 2025)
| शारदीय नवरात्रि तिथियां 2025 | दिन / तिथि | पूजा / पर्व |
| 22 सितंबर 2025 | प्रतिपदा | मां शैलपुत्री पूजा |
| 23 सितंबर 2025 | द्वितीया | मां ब्रह्मचारिणी पूजा |
| 24 सितंबर 2025 | तृतीया | मां चंद्रघंटा पूजा |
| 25 सितंबर 2025 | तृतीया | — |
| 26 सितंबर 2025 | चतुर्थी | मां कूष्मांडा पूजा |
| 27 सितंबर 2025 | पंचमी | मां स्कंदमाता पूजा |
| 28 सितंबर 2025 | षष्ठी | मां कात्यायनी पूजा |
| 29 सितंबर 2025 | सप्तमी | मां कालरात्रि पूजा |
| 30 सितंबर 2025 | महाअष्टमी | मां महागौरी पूजा |
| 1 अक्टूबर 2025 | महानवमी | मां सिद्धिदात्री पूजा |
| 2 अक्टूबर 2025 | व्रत पारण / दशहरा | दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व |