Home > धर्म > Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया! शुभ अवसर पर मंडराया खतरा…जानिए क्या है महादेव के अभिषेक का शुभ समय?

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया! शुभ अवसर पर मंडराया खतरा…जानिए क्या है महादेव के अभिषेक का शुभ समय?

Sawan Shivratri 2025: सावन की शिवरात्रि का भक्तों के बीच काफी महत्व है। यह सावन के महीने में कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। आईए जानते हैं कि अगर इस शिवरात्रि पर भद्रा का साया होगा तो कब जलाभिषेक करें।

By: Preeti Rajput | Published: July 21, 2025 4:43:51 PM IST



Sawan Shivratri 2025: सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जानी है। इस शिवरात्रि की भक्तों के बीच काफी मान्यता है। हर साल यह त्यौहार सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही जलाभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति का वास होता है। 

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार का व्रत टूटने या खंडित होने पर लगता बड़ा दोष! बचने के लिए करें ये उपाये

किस मुहर्त पर करें जलाभिषेक? 

मान्यता के अनुसार, शिवरात्रि को शिव-पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए इस दिन को शिव के भक्त बड़े ही धूमधाम से मनाते है। साथ ही कहते हैं कि अगर स्त्री-पुरुष श्रद्धा भाव से शिवशक्ति की पूजा करता है तो उसकी लव मैरिज की इच्छा जल्द पूरी होती है। 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि का यह त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन इस बार शिवरात्रई पर भद्रा का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जलाभिषेक किस मुहूर्त में किया जाना चाहिए। 

दूसरे Sawan Somwar और Kamika Ekadashi पर बना “महाशुभ योग”! भागवान शंकर संग करें विष्णु जी की पूजा, होंगे सभी दुख-दर्द दूर

जलाभिषेक का शुभ समय

शिवरात्रि का आरंभ 23 जुलाई की सुबह 4:39 से होगा और 24 जुलाई की रात 2:28 मिनट पर इसका अंत होगा। यह त्यौहार 23 जुलाई को मनाया जाएगा। बता दें कि भद्रा का समय सुबह 5:37 मिनट से शुरू होगा और 3:31 मिनट तक रहने वाला है। यानी शुभ मुहर्त 4:15 मिनट से लेकर 4:56 मिनट तक रहेगा। आप इस मुहर्त में पूजा-पाठ कर सकते हैं। 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement