Home > धर्म > Purnima dates in 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? यहां देखें पूर्णिमा की तिथि का पूरा कैलेंडर

Purnima dates in 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा? यहां देखें पूर्णिमा की तिथि का पूरा कैलेंडर

Purnima dates in 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. साल में कुल 12 पूर्णिमा पड़ती है. हर पूर्णिमा तिथि का अपना अलग और विशेष महत्व है.

By: Tavishi Kalra | Last Updated: December 22, 2025 2:51:12 PM IST



Purnima dates in 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. हर पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता-लक्ष्मी जी की भी आराधना की जाती है. इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. जानते हैं साल 2026 में पड़ने वाली सभी पूर्णिमा की तिथि और पढ़ें संपूर्ण कैलेंडर.

पूर्णिमा 2026 डेट कैलेंडर

पूर्णिमा 2026 डेट

    पूर्णिमा का नाम

3 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा
1 फरवरी 2026 माघ पूर्णिमा व्रत
3 मार्च 2026     फाल्गुन पूर्णिमा
1 अप्रैल 2026    चैत्र पूर्णिमा 
1 मई 2026      वैशाख पूर्णिमा 
31 मई 2026     ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
29 जून 2026      ज्येष्ठ पूर्णिमा
29 जुलाई 2026     आषाढ़ पूर्णिमा 
27 अगस्त 2026     श्रावण पूर्णिमा 
26 सितंबर 2026      भाद्रपद पूर्णिमा 
25 अक्टूबर 2026    आश्विन पूर्णिमा
24 नवम्बर 2026     कार्तिक पूर्णिमा
23 दिसंबर 2026     मार्गशीर्ष पूर्णिमा

पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने और दान करने  से पुण्य की प्राप्ति होता है. इस दिन अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए. इस दिन  पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. इस दिन सत्यानारायण भगवान की कथा की जाती है.

इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है. ऐसे में चंद्र देव की पूजा करने से तनाव की समस्या दूर होती है. चंद्रदेव का पूजन शुभ मुहूर्त काल में करना शुभ होता है.

Rajyoga 2026: 1 जनवरी 2026 को बनेंगे 3 दुर्लभ राजयोग, शुक्रादित्य योग के साथ इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement