Categories: धर्म

प्रेमानंद महाराज का सालों पुराना वीडियो आया सामने, करते दिखे कुछ ऐसा, जिसे देख लोग हुए हैरान

Premanand Mahara Viral Video: ज प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता लेकिन हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराज पीले रंग का चोला ओढ़कर दिन की तेज धूप में घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहे हैं।

Premanand Maharaj Unseen Video Viral: आज प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता! बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई उनके प्रवचनों को सुनकर अपने आप को भाग्यशाली महसूस करता है। आज उनके प्रति लोगों का श्रद्धा भाव इतना बढ़ गया है कि धर्म या जाति कोई भी हो, अधिकांश लोग उनके नाम को सम्मान और भक्ति के साथ लेते हैं। हिंदू हों या मुस्लिम, भारतीय हों या विदेशी, हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन का बेसब्री से इंतजार करता है। प्रेमानंद महाराज अक्सर देर रात वृंदावन की सड़कों पर जाकर लोगों को दर्शन देते हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु उनके आश्रम जाकर अपनी उलझनें और समस्याओं को उनसे बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं, जिससे उनकी शिक्षाएं और भक्ति का संदेश और भी अधिक लोगों तक पहुंचता है।

घर-घर भिक्षा मांगते दिखे प्रेमानंद महाराज

हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराज पीले रंग का चोला ओढ़कर दिन की तेज धूप में घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहे हैं। इसके बावजूद वे अपने खाने-पीने का भी स्वयं इंतजाम करते दिख रहे हैं।सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद तेजी से फैल रहा है और इसे देखने के बाद लोग काफी इमोशनल हो गए हैं। महाराज की साधुता और लगन को देखकर श्रद्धालुओं के दिलों में उनकी भक्ति और सम्मान और भी बढ़ गया है।

https://www.instagram.com/reel/DKGdgWiJiG-/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रेमानंद महाराज का वीडियो देखकर लोग भावुक हुए

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो देखने के बाद लोग गहराई से इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे स्थिति में भी आपने खुद को संभाला और अपने खाने-पीने का इंतजाम किया। इंसान चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकता।”

दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “पहले भगवान खुद ही लोगों के घर-घर आते थे और लोग उन्हें पहचान नहीं पाते थे।”

Related Post

तीसरे यूजर ने लिखा, “इस वीडियो को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। पहले किस तरह जिंदगी गुजारनी पड़ती थी, अब लोग आपसे मिलने के लिए तड़प रहे हैं।”

वीडियो ने महाराज की साधुता और लगन को सामने लाते हुए लोगों के दिलों को बेहद छू लिया है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026