Shiv Ji Real Avtaar: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद महाराज जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वह आए दिन लोगों को पर्वचन सुनाकर सनातन का ज्ञान देते हैं। ताकि सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ लोगों में ज्ञान का अपार भंडार हो सके। महाराज लोगों को सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। इस दौरान लोग उनके अपने मन में उठ रहे सवाल भी पूछ लेते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने किया शिव जी का वर्णन
हाल ही में एक शख्स ने प्रेमानंद महाराज से पूछ लिया कि उन्होंने तो भगवान शिव के दर्शन किए हैं, तो बताएं कि वह कैसे दिखते हैं। इस पर महाराज जवाब देते हुए भगवान शिव का ऐसा वर्णन किया कि देखकर ही लोगों का मन खुशी से भर उठा। जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि- जब कोई बेटे को देख लेता है, तो उसके बाप का अनुमान हो जाता है। वो चो खुद कर्पूर गौरम हैं। उनकी जटाएं लंबी-लंबी है। हमारी तो काफी छोटी हैं। हम सभी तो उनके बच्चे और दास हैं। शिव जैसे दिखते हैं उसका वर्णन करने का तो मेरी वाणी में सामर्थ्य ही नहीं है। उनका सौम्य रूप का वर्णन करना काफी मुश्किल है।
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि- शिवजी बेहद सुंदर हैं। उनका रौद्र रूप है वैसा ही उनका सुंदर रूप भी है। शिवजी इतने सुंदर हैं कि उनकी सुंदरता की व्याख्या करने के लिए हमारी जुबान पर कोई शब्द ही नहीं है। शिवजी मनमोहक और आनंदमय है। अगर आपको भी इस चीज का अनुभव करना है तो नाम जप करते रहें।
कौन है प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद जी महाराज को कुछ समय पहले तक कोई नहीं जानता था। लेकिन आज पूरा देश उनका भक्त हो चुका है। वह सोशल मीडिया के दौर में घर-घर तक पहुंच गए हैं। उन्हें राधा रानी का परम भक्त माना जाता है। वह वृंदावन के विख्यात संत और प्रवचनकर्ता हैं। हालांकि हाल ही में एक वीडियो के चलते वह विवादों में घिर गए थे। जिसके चलते उनकी जान पर भी संकट आ गया था।