Categories: धर्म

Navratri 2025: नवरात्रों में क्यों लगाते हैं काले चने, पूड़ी और हलवा का भोग?

Navratri 2025: नवरात्री में विशेष कर कन्यापूजन वाले दिन क्यों खास है पूड़ी, हलवा और काले चने का भोग? जानेंगे इसके स्वस्थ्य वर्धक गुण और धार्मिक महत्व.

Published by Swarnim Suprakash

Navratri 2025: नवरात्री, दुर्गा पूजा और दशहरा का उत्सव समूचे देश में चला हुआ है. इस पर्व और व्रत के दौरान देवी के उपासक इन दस दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा और आराधना करते हैं. साधकों के साधना करने के लिए भी यह समय उपयुक्त बताया जाता है. पूजा और आराधना के बाद मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को तिथि अनुसार भोग भी लगाया जाता है. 

देवी को पसंद है काले चने, पूड़ी और हलवा का भोग

समाज में नवरात्रों के दौरान माता को काले चने, पूड़ी और हलवा का भोग लगाने की परंपरा चली आ रही है, जो धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टिकोण से मतत्वपूर्ण है. नवरात्रों के दौरान देवी मां को काले चने, पूड़ी और हलवा का भोग लगाने की परंपरा देवी भागवत पुराण में वर्णित बताई जाती है. इस परंपरा का निर्वाहन देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के दौरान की जाती रही है, जिसमें कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उन्हें यह भोग खिलाया जाता है. विशेष कर कन्या पूजन के दिन नवरात्री व्रतधारी, तांत्रिक साधक और सामान्य आस्थावान गृहस्त भी कन्याओं को काले चने, हलवा और पूड़ी का भोग खिलातेहैं और अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज को महिलाओं का सम्मान करने का भी सन्देश देते हैं. 

Related Post

जानें रावण के 10 सिर का रहस्य! क्या आपमें भी हैं ये बुराइयां

इस विशेष भोग का स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महत्व

नवरात्रों में लगाए जाने वाला भोग जिनमे काले चने, पूड़ी और हलवा शामिल है वह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बहुत लाभकारी है. काले चने में प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है, जबकि हलवे में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देने वाले तत्व मौजूद होते हैं. नवरात्री के दौरान पूड़ियाँ भी देसी घी में बनाई जाती है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है. पूड़ी पेट भरने वाला मुख्य आहार भी होती है.

इस विशेष भोग का धार्मिक महत्वा

पोषण की देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है हलवा, पूरी और चने का भोग. इससे घर में अन्न-धन की प्रचुरता बनी रहती है और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी बना रहता है. भोग में अर्पित होने वाले ये व्यंजन सात्विक श्रेणी में आते हैं, जो पवित्रता और शुद्धता का सूचक मन जाता है. बता दें कि नवराति के अष्टमी और नवमी तिथि को छोटी कन्याओं को माता दुर्गा का ही रूप मानकर पूजा जाता है और यही प्रसाद खिला कर पुण्य अर्जित किया जाता है. हलवा,पूरी और कला चना पकना एक आत्मीय और घरेलू काम है, जो ह्रदय से की जाती है. इसीलिए यह श्रद्धा और प्रेम का भी प्रतिक है. 

स्कंदमाता, ललिता देवी और त्रिपुरसुंदरी: संतान सुख और पालन-पोषण में सहायता करने वाली शक्तिशाली देवियां

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026