Numerology: अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में उसकी जन्मतिथि के आधार पर जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन मूलांक वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे है, जो कि स्वभाव से बेहद ही मासूम होते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो, जिनका भी जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ रहता है, उनका मूलांक 2 होता है।
इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस मूलांक के लोग स्वभाव से बेहद कल्पनाशील, भावुक और सरल होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग बहुत ही केयरिंग स्वभाव के होते हैं। चंद्रमा के कारण ये थोड़े भावुक होते हैं।
स्वभाव से होते है बेहद सरल
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 वाले दूसरे पर निर्भर होते हैं, या तो फिर ये अपने साथी पर निर्भर होते हैं या किसी अन्य व्यक्ति पर। मूलांक 2 वाले लोगों के स्वभाव की बात करें, तो ये अपने व्यक्तित्व से सभी को आकर्षित करते हैं। ये काफी रचनात्मक होते हैं। अंक 2 वाले लोग स्वभाव से सरल होते हैं और अच्छे नेता साबित होते हैं। ये अपना और दूसरों का भी ख्याल रखते हैं।
Vastu Shastra:धार्मिक महत्व से भरपूर है कबूतर को दाना खिलाना, जानें इसे जुड़े सभी नियम और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से
दूसरो पर रहते हैं निर्भर
इन लोगों में आत्मविश्वास की बहुत कमी होती है और किसी से भी सीधे बात करना इनके स्वभाव में नहीं होता। ये लोग अक्सर भ्रमित रहते हैं। इसी कारण इन्हें निर्णय लेने में समय लगता है।यही इनकी सबसे बड़ी कमी है। अंक 2 वाले लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जाती है। हालाँकि, ये शिक्षा के क्षेत्र में निपुण होते हैं और अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। साथ ही, इनमें धन संचय करने की भी आदत होती है।
इस मूलांक की लड़कियां होती है धार्मिक स्वभाव की, दिल जीतने में होती है माहिर, घर को बना देती हैं स्वर्ग, जानिए कौन सा मूलांक…