317
Krishna Janmashtami 2025 : जन्माष्टमी का त्यौहार 16 अगस्त 2025 को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने वाले भक्त व्रत रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें इस दिन ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों का जीवन अंधकार से मुक्त हो जाता है। इसके अलावा इस दिन आप दान-पुण्य भी कर सकते हैं। इस दिन तुलसी से बनी औषधियों का प्रयोग भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और श्री कृष्ण भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इसी वजह से आप कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी के कुछ उपाय आपके जीवन में धन, वैभव, सुख और समृद्धि ला सकते हैं।
कर लें ये खास उपाय
घी का दीपक जरूर जलाएं
जन्माष्टमी पर तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से भगवान कृष्ण के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से घर में सकारात्मकता आती है। धन-धान्य से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिलने की संभावना होती है।
तुलसी की माला
इस दिन जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को तुलसी की माला अर्पित की जाती है। जिससे जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होता है। साथ ही, आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी उन्नति होती है। इस उपाय को करने से आपको मानसिक और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।
घर में तुलसी का पौधा लाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहें, तो आपको जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लाना चाहिए। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान कृष्ण को लड्डू, मक्खन, खीर आदि का भोग लगाते हैं। इन चीजों के भोग के साथ-साथ आपको भगवान कृष्ण को तुलसी भी अवश्य अर्पित करनी चाहिए। अगर आप भगवान कृष्ण को भोग में तुलसी के पत्ते भी डालते हैं, तो श्री कृष्ण आपकी मनोकामना पूरी करते हैं।