Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : जन्माष्टमी पर करना चाहते है लडडू गोपाल को खुश, तो करें इन मंत्रों का जाप खुश होंगे श्रीकृष्ण,सारे दुख हो जाएंगे दूर

Janmashtami 2025: इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रात के 12 बजे, ठीक जन्म समय पर, मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते हैं, भजन होते हैं और भक्त झूम उठते हैं।

Published by

Janmashtami 2025: इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। रात के 12 बजे, ठीक जन्म समय पर, मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते हैं, भजन होते हैं और भक्त झूम उठते हैं।कहा जाता है कि अगर इस दिन सच्चे मन से भगवान की पूजा और मंत्र जाप किया जाए, तो श्रीकृष्ण (Shri Krishna) जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर दुख-दर्द दूर कर देते हैं।

कब है जन्माष्टमी?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। माना जाता है कि द्वापर युग में इसी दिन कन्हैया का जन्म मथुरा की जेल में हुआ था। तब से लेकर आज तक, ये दिन भक्ति, प्रेम और खुशी का प्रतीक बन गया है।

जन्माष्टमी पर मंत्र जाप क्यों जरूरी है?

भक्तों का मानना है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान का नाम लेने और मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है, घर में सुख-समृद्धि आती है और बुरी नजर से भी बचाव होता है।

Kajri Teej 2025: कल 12 अगस्त को रखा जायेगा कजरी तीज का व्रत, ये 5 उपाय करने से महिलाओं को मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का सुख

Related Post

जन्माष्टमी पर जरूर करें ये मंत्र जाप

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: (Om Namo Bhagavate Vasudevaya)
  • ये मंत्र भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण दोनों को समर्पित है। मतलब है “हे वासुदेव, मैं आपको प्रणाम करता हूं। इस मंत्र के जाप से नेगेटिविटी दूर होती है और मन में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः
  • ये मंत्र भक्तों के सभी कष्ट दूर करने वाला माना जाता है। चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत हो, इस मंत्र के जाप से हिम्मत मिलती है और रास्ते निकल आते हैं।
  • श्री कृष्ण शरणं ममः (Shri Krishna Sharanam Mamah)
  • इसका मतलब  है कि मैं कृष्ण की शरण में हूं। इस मंत्र से मन में विश्वास और भक्ति बढ़ती है। इसे जाप करने से लगता है कि कोई अपना हमेशा साथ खड़ा है।

मंत्र जाप का सही तरीका

जन्माष्टमी के दिन पूजा घर को अच्छे से सजाएं, फूल-माला और दीपक जलाएं। श्रीकृष्ण को झूले में बैठाएं, माखन-मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। फिर शांत मन से मंत्रों का जाप करें, कोशिश करें कि 108 बार करें। रात के 12 बजे का समय सबसे शुभ माना जाता है।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : खुशियां दस्तक देंगी या आएंगी चुनौतियां, जानें क्या होगा आज आपका हाल?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026