Home > धर्म > Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 18 अगस्त 2025 का राशिफल…हर राशि के लिए खास दिन, जानें कैसा रहेगा आपका भाग्य

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 18 अगस्त 2025 का राशिफल…हर राशि के लिए खास दिन, जानें कैसा रहेगा आपका भाग्य

18 August 2025 Horoscope: सितारों की चाल बदलते ही जीवन में छोटे-बड़े बदलाव महसूस होंगे। आइए जानते हैं 18 अगस्त 2025 का आपका राशिफल और लकी कलर-नंबर क्या है।

By: Preeti Rajput | Published: August 17, 2025 2:19:06 PM IST



18 August 2025 Horoscope: आज का दिन कुछ लोगों के लिए तरक्की का मौका लेकर आएगा, तो कुछ को अपने गुस्से और फैसलों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। सितारों की चाल बदलते ही जीवन में छोटे-बड़े बदलाव महसूस होंगे। आइए जानते हैं 18 अगस्त 2025 का आपका राशिफल और लकी कलर-नंबर क्या है।

मेष राशि (Aries)
आज आपको मेहनत का फल मिल सकता है। दफ्तर में आपकी तारीफ होगी और नए मौके मिलेंगे। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च पर ध्यान दें।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus)
घर-परिवार में खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, ठंडा-गर्म खाने से बचें।
लकी कलर: सफेद
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दोस्त और रिश्तेदार आपका साथ देंगे। नौकरी (Job) में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा समय है। जीवनसाथी का साथ आपको खुशी देगा। यात्रा का योग है।
लकी कलर: क्रीम
लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता और तरक्की के योग हैं। बॉस और सहकर्मी आपकी मेहनत को सराहेंगे। लव लाइफ (Love Life) में खुशियां आएंगी।
लकी कलर: सुनहरा
लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo)
घर और ऑफिस में संतुलन बनाए रखें। हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को सुकून देगी।
लकी कलर: हरा
लकी नंबर: 7

तुला राशि (Libra)
आज पैसों को लेकर प्लानिंग करनी होगी। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। काम में मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन रिजल्ट देर से मिलेगा। धैर्य रखें और गुस्से पर काबू करें।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 8

मकर राशि (Capricorn)
परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
लकी कलर: भूरा
लकी नंबर: 10

कुंभ राशि (Aquarius)
नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने काम पूरे होंगे और अधूरे सपने पूरे होने की संभावना है।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 11

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : इस हफ्ते इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा और प्यार, देखें आपका नाम है या नहीं

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है। पैसा खर्च करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।
लकी कलर: आसमानी
लकी नंबर: 12

Advertisement