Home > धर्म > 9 जुलाई से हो जाएं सावधान, छिन जाएंगी नौकरी! धन-विवाह पर भी संकट, अतिचारि गुरू होंगे उदय

9 जुलाई से हो जाएं सावधान, छिन जाएंगी नौकरी! धन-विवाह पर भी संकट, अतिचारि गुरू होंगे उदय

Guru Uday 2025: बृहस्पति ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसके कारण सभी राशियों में उतार-चढ़ाव आएंगे। कुछ लोगों के लिए यह लाभ देगा, तो कुछ लोगों को नुकसान का डर है।

By: Preeti Rajput | Published: July 4, 2025 11:09:48 AM IST



Guru Uday 2025: 9 जुलाई को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में अतिचारी अवस्था गुरू गृह का प्रवेश होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बाकी गृहों से काफी शुभ माना जाता है। लेकिनअभी गुरु अतिचारी अवस्था में है, यानी वह अपनी सामान्य गति से तेज चल रहे हैं। गुरू ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। इसके कारण सभी राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। गुरु के उदय होने से मिथुन, तुला समेत 6 भाग्यशाली राशियों की किस्मत खुलने वाली है। जबकि कुछ राशियों के लोग नुकसान से डर रहे हैं। 

सतर्क रहें ये राशियां

मेष राशि वालों के लिए गुरु आपके तीसरे घर में उदय हो रहा है। यानी तीसरे घर में स्थित बृहस्पति को भाग्य के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मिथुन राशि में बृहस्पति का उदय यात्रा के अवधी को बढ़ा सकता है। जिससे आपको यात्रा के लिए कई दिनों तक बाहर जाना पड़ सकता है। मकर राशि के छठे भाव में गुरु उदय होने जा रहा है। ये गुरु आपके काम में संकट ला सकता है। साथ निवेश में बड़े नुकसान के भी संकेत है। 

Horoscope 4 July 2025: 4 जुलाई को बन रहा खास सयोंग, इन 5 राशियों के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें आज का राशिफल

नौकरी पर बढ़ सकता है खतरा 

मिथुन राशि में बृहस्पति का उदय आपकी यात्रा को रोक सकता है। इसके साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर क्लेश की भी संभावना है। नौकरी में लापरवाही न करें, आपकी एक गलती करियर पर भारी पड़ सकती है। मीन राशि के लिए भी अतिचारी गुरु का उदय होना एक अच्छा संकेत नहीं है। नौकरी जाने खतरा बना रहेगा। अतिचारी गुरु के उदय होने पर आप गुरुवार को पीली चीजों का दान करें, केले के पेड़ में जल भी चढ़ाए। इससे गुरू का प्रभाव कम हो सकता है। 

दुनिया में तेजी से बढ़ रहा पाप, क्या कलियुग के चलते हो रहा ये सब?…विष्णु पुराण में की गईं ये 5 भविष्यवाणियों से मिलेगा इसका जवाब

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement