Falgun Month 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन माह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुरुआत आज 2 फरवरी 2026, सोमवार के दिन से हो रही है. इस दिन को बेहद शुभ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज सोमवार का दिन है और आज से ही भगवान शिव को समर्पित फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है.
फाल्गुन माह के त्योहार
फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का आखिरी और 12वां महीना होता है.इस महीने में परिवर्तन, शुद्धि, संयम और नए आरंभ का संकेत मिलता है. फाल्गुन माह में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ते हैं.इस माह का सबसे बड़ा पर्व है महाशिवरात्रि, यह पर्व भगवान शिव और शक्ति के मिलन का दिन है. साथ ही इस माह में होली का पर्व पड़ता है. इस माह में व्रत, पूजा-पाठ का विशेष लाभ मिलता है. शास्त्रों में फाल्गुन माह को आनंद का महीना माना जाता है. इस माह में सभी को सात्विक भोजन और जीवनशैली का पालन करना चाहिए.
किस की पूजा करें?
फाल्गुन माह भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माह है. इस माह में शिव जी और कृष्ण जी की पूजा-अर्चना की जाती है. फाल्गुन माह में शिव जी की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है महाशिवरात्रि, और वृंदावन और बरसाने का उत्सव होली भगवान श्री कृष्ण और राधारानी की लालीओं से जुड़ा है.
इस माह में क्या करें ?
- इस माह में स्नान, दान का विशेष महत्व है.
- इस माह में जरूरतमंदों को दान जरूर करें, ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है.
- साथ ही इस दौरान निर्धन लोगों की सेवा करें.
- पूजा-पाठ का संकल्प लें, व्रत करें.
- महाशिवरात्रि पर व्रत, रुद्राभिषेक करें.
Magh Mela 2026: माघ माह के साथ नहीं हुआ माघ मेले का समापन, जानें कब होगा अंतिम शाही स्नान
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता