Categories: धर्म

धनतेरस के दिन जलाएं जाते हैं 13 दीए! वास्तु के अनुसार जानें किस दिशा और समय में दीपक जलाना होगा शुभ

Dhanteras 2025: दिवाली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है और हिंदू धर्म के इस खास त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती हैं, यहीं वजह है कि धनतेरस के दिन भी दीये जलाएं जाते हैं. चलिए जानते हैं यहां वास्तु के अनुसार धनतेरस के दिन घर की किस दिशा मे और किस समय दिया जलाना शुभ होता है.

Published by chhaya sharma

Dhanteras 2025: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म में बेहद खास होता है और इस दीपों का त्योहार भी कहा जाता है. दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती हैं. लोग इस दिन से दिवाली मनाना शुरु करते हैं. धनतेरस के दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते है और घर में दीए भी जलाते हैं, ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि धनतेरस के दिन किस दिशा में और किस समय दिया जलाना शुभ होगा. चलिए जानते हैं यहां वास्तु के अनुसरा 

धनतेरस के दिन घी या तेल किस का दिया जलाया जाता है? 

हिंदू धर्म में दीपक या दीया जलाने का बेहद खास महत्व होता है. कहा जाता है कि दीपक या दीया जलाने के बाद ही कोई भी पूजा शुरु की जाती है और इसी के बाद संपन्न मानी जाती है. वहीं धनतेरस के दिन भी दीपक जलाने का भी परंपरा होती है, जो प्राचीन काल से ही चलती आ रही है. दो भी व्यक्ति धनतेरस (Dhanteras 2025) के दिन घर में दीया जलाता है, उसके घर में घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. ऐसे में धनतेरस के दिन घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. धनतेरस के दिन दीपक कब और किस दिशा में जलाना चाहिए, जानते हैं आगे

धनतेरस के दिन किस समय पर जलाना चाहिए दीपक 

धनतेरस (Dhanteras 2025) के दिन गोधूलि बेला में दीपक जलाना बेहद शुभ होता हैं. गोधूलि बेला यानि न दिन का वक्त और न रात का समय. ढलते सूर्य जब अपनी लालिमा में होता है, उस समय को गोधूलि बेला कहा जाता है. वास्तु के अनुसार इस समय पर दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

और पढ़ें: Dhanteras 2025: 3 दिन बाद है धनतेरस! जानें यहां Silver और Gold खरीदने का शुभ मुहूर्त, भूल न जाएं, अभी करें नोट

Related Post

धनतेरस के दिन किस दिशा और जगह पर जलाना चाहिए दीपक?

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ तुलसी के पौधे का पास और घर के मंदिर में घी के दीये जलाने चाहिए. मुख्य द्वार पर घी का दीये जलाने से राहु केतु का दुष्प्रभाव समाप्त हो जाता है. दीये की दिशा की बात करें, तो धनतेरस के दिन यम का दिया दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए. वहीं मुख्य द्वार पर दाहिनी दिशा की तरह दीये जलाएं. इसके अलावा उत्तर और पूर्व की दिशा में दिया जलाना शुभ होता है. लेकिन ध्यान रहें पश्चिम दिशा में भूलकर भी दिया न जलाएं. 

और पढ़ें: Diwali Date Confirm…! 20 या 21 कब है दिवाली, हो गया क्लियर!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026