Categories: धर्म

Chhath Puja 2025 : जानें वो सात पवित्र फल जो छठी मइया को हैं बहुत पसंद, अभी कर लें ऑडर…!

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा 2025 सूर्य उपासना और मातृत्व शक्ति का पर्व है. डाभ नींबू, गन्ना, केला, नारियल, सिंघाड़ा, सुपारी और सुथनी जैसे सात पवित्र फल प्रसाद में शामिल किए जाते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Chhath Puja 2025 : दिवाली के बाद अब छठ पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है. ये पर्व सूर्य उपासना और मातृत्व शक्ति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है. इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर 2025, शनिवार से शुरू हो रही है. पूजा चार दिनों तक चलती है पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, और फिर दो दिन घाट पर सूर्य अर्घ्य.

छठ पूजा में प्रसाद और फल विशेष महत्व रखते हैं. कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें शामिल किए बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं उन सात पवित्र फलों के बारे में.

डाभ नींबू

डाभ नींबू आकार में बड़ा और अंदर से लाल रंग का होता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और बाहरी परत मोटी होती है, जिससे ये पशु-पक्षियों से सेफ रहता है. ये फल छठी मइया को प्रिय माना जाता है. पूजा में डाभ नींबू शामिल करना शुभ माना जाता है.

गन्ना

गन्ना छठ पूजा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. कई जगह गन्ने की रस्सी-मंडप बनाकर उसके नीचे दीप जलाए जाते हैं. गन्ना अपनी पवित्रता और मजबूती के कारण घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला फल माना जाता है. इसे पत्ते सहित अर्पित करना शुभ होता है.

केला

केला भी पवित्र फल माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु का वास केले में होता है. छठ पूजा में केले को प्रसाद में शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और छठी मइया की कृपा बनी रहती है.

Related Post

नारियल

नारियल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और ये छठ पूजा का मेन फल है. इसे अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. साथ ही, सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा भी छठ पूजा में विशेष स्थान रखता है. ये पानी में उगने वाला फल है और इसका सख्त छिलका इसे अशुद्ध होने से बचाता है. माता लक्ष्मी और छठी मइया दोनों के प्रिय फल के रूप में इसे पूजा-टोकरी में रखना शुभ माना जाता है. आयुर्वेद में भी इसके स्वास्थ्य लाभ बताए गए हैं.

सुपारी

सुपारी का उपयोग हिंदू परंपरा में हर शुभ कार्य की शुरुआत में किया जाता है. इसे मंगल और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. छठ पूजा में सुपारी अर्पित करने से व्रती की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

सुथनी

सुथनी को अत्यंत पवित्र और शुद्ध माना गया है. ये सूर्यदेव और छठी मइया की कृपा पाने का प्रतीक है. इसे पूजा-प्रसाद में शामिल करना शुभ माना जाता है.

छठ पूजा केवल सूर्य उपासना ही नहीं, बल्कि मातृत्व शक्ति की भी पवित्र श्रद्धांजलि है. इन सात पवित्र फलों के माध्यम से व्रती परिवार और समाज में शांति और समृद्धि की कामना करता है. इस साल 25 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही छठ पूजा में इन फलों को शामिल कर आप इस पारंपरिक उपासना को और भी अर्थपूर्ण बना सकते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026