Categories: धर्म

जन्म से ही भगवान के भी खास होते हैं इस मूलांक के लोग! भाग्य से होते हैं बड़े बलवान, जीवन में कड़ी मेहनत से बनाते हैं बड़ा मुकाम

Numerology:  आज की अनिश्चित दुनिया में जहां मेहनत का फल मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है, वहीं अंक ज्योतिष कुछ लोगों को जन्मजात सौभाग्यशाली मानता है।

Published by

Numerology:  आज की अनिश्चित दुनिया में जहां मेहनत का फल मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है, वहीं अंक ज्योतिष कुछ लोगों को जन्मजात सौभाग्यशाली मानता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके जातकों को जीवन की शुरुआत से ही सफलता और सम्मान मिलने लगता है। इन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है, जो उन्हें आम लोगों से अलग बनाता है।

मूलांक 4

मूलांक 4 के अंतर्गत वे लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो। इन पर राहु ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग योजनाएं बनाकर काम करने में माहिर होते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता और मेहनत इन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। जीवन में इन्हें सफलता सामान्य से जल्दी मिलती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 के जातक बुध ग्रह के प्रभाव में रहते हैं और बेहद तेज दिमाग के होते हैं। इनमें एक साथ कई कामों को संभालने की क्षमता होती है। संचार, मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार जैसे क्षेत्रों में ये शानदार प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, इनका स्वभाव थोड़ा चंचल होता है, जिससे ये जल्दी बोर हो जाते हैं।

Related Post

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और ये कला, संगीत, सौंदर्य और भौतिक सुखों के प्रेमी होते हैं। इनकी जिंदगी में प्रेम, वैभव और धन की कभी कमी नहीं होती। इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं और सफलता बहुत ही सहज रूप में मिलती है।

मूलांक 7

मूलांक 7 के जातक केतु ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये गूढ़, आध्यात्मिक और रहस्यवादी विषयों की ओर आकर्षित रहते हैं। इनके निर्णय लेने की क्षमता गजब की होती है। सही समय पर सही फैसला लेने की कला ही इन्हें भाग्यशाली बनाती है। लीडरशिप में विश्वास रखने वाले ये लोग ईमानदारी से सच बोलना पसंद करते हैं। अंक विद्या के अनुसार, इन मूलांकों के जातक मेहनती जरूर होते हैं, लेकिन उनका भाग्य भी हमेशा उनके साथ चलता है, जो उन्हें जीवन में असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा देता है।

6 दिन बाद होगा चमत्कार, इन 5 राशियों की इच्छा पूरी करने साक्षात धरती पर आएंगे महादेव! इस दिन बन रहे ये 3 महासयोंग लगाएंगे बेडा पार

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Published by
Tags: Numerology

Recent Posts

Gautam Singhania Accident: हादसे का शिकार हुए रेमंड ग्रुप के मालिक, मालदीव में पलटी स्पीडबोट; दो भारतीय लापता

Gautam Singhania Speedboat Accident: मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V…

March 20, 2026

स्कैन करो और स्कोर बढ़ाओ! UPI पेमेंट का नया फायदा; यहां जानें स्मार्ट तरीका

Digital Payments India Benefits: क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम बातों का…

March 20, 2026

Nathan Ellis Replacement: चेन्नई को झटका! नाथन एलिस हुए बाहर, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Nathan Ellis Injury: एलिस के चोटिल होने का मतलब है कि CSK के थिंक-टैंक को…

March 20, 2026

Hum Aapke Hain Koun: क्या आप जानते हैं? ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी नहीं, ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Hum Aapke Hain Koun:क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'हम आपके…

March 20, 2026