Kismat Chamkane Ke Totke : हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए मेहनत करता है। लेकिन कई बार किस्मत या परिस्थितियां ऐसी हो जाती है जिसके कारण मेहनत करने के जीवन में सफलता हासिल नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में किस्मत चमकाने के लिए ज्योतिषशास्त्र में कई उपाए बताए गए हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताया गया है, जिससे इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
अगर आप भी लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो 5 रुपये के सिक्के के चमत्कारी टोटके आजमा सकते हैं। इसके लिए गुरुवार या शुक्रवार के दिन शाम के समय एक पांच रुपये के सिक्के को सबसे पहले गंगाजल से शुद्ध कर लें। फिर गुलाब के फूल और चावल के साथ माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सिक्के को रातभर मंदिर में रहने दें। अगले दिन सुबह सामग्री को उठाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांध लें और फिर इसे अपने तिजोरी में रख लें। इसके साथ ही हर शुक्रवार को फूल जरूर बदलें। ऐसा करने से पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है।
घर की समस्याओं का होगा सामाधान
अगर आप भी आर्थिक तंगी और धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय कर सकते हैं। सुबह स्नान कर साफ मन से देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इससे घर की पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।