Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam: मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Published by Sohail Rahman

Rajasthan Weather Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने राजस्थान और गुजरात के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि अगले दो दिनों में गुजरात और राजस्थान में अचानक बाढ़ आ सकती है। राजस्थान में मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (8 सितंबर, 2025) को जोधपुर और उदयपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

जिन जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सिरोही, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिले शामिल हैं। जिनमें यह चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जोधपुर और फलौदी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

राजस्थान में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पहले से ही राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इसलिए, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, जिला प्रशासन द्वारा आज राज्य के 8 जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद रखे गए हैं। जिन जिलों में आज स्कूल बंद हैं, उनमें सिरोही, जालौर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, डूंगरपुर, उदयपुर और सलूंबर शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में बारिश की स्थिति

अगर हम पिछले 24  घंटों के मौसम की बात करें तो राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश माउंट आबू (सिरोही) में 25 सेमी और सांचौर (जालौर) में 12 सेमी दर्ज की गई। इसके अलावा, आबू रोड (सिरोही) में 5, प्रतापगढ़ में 4, रेवदर (सिरोही) में 3, कोटड़ा (उदयपुर) में 3, वेजा (डूंगरपुर) में 3, बाड़ी (धौलपुर) में 3, गलियाकोट (डूंगरपुर) में 3 और गुड़ामालानी (बाड़मेर) में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जसवंतपुरा (जालौर) में 6, दोरीमन्ना (बाड़मेर) में 5, टिब्बी (हनुमानगढ़) में 5, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) में 4, बागोड़ा (जालौर) और शेरगढ़ (जोधपुर) में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान के कई अन्य हिस्सों जैसे सेड़वा (बाड़मेर), संगरिया (हनुमानगढ़), सागवाड़ा (डूंगरपुर), भीलवाड़ा, फलौदी, जोधपुर, बाड़मेर, सिंदरी और भोपालगढ़ में 1 से 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर जगहों पर 1 सेमी से भी कम बारिश हुई। लगातार बारिश से एक तरफ़ तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी तरफ नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :- 

बिहार में हिंदुओं के घर से निकल रहे मुस्लिम, दिल्ली तक मचा हड़कंप

नीला ड्रम नहीं, दूकान से लाया नमक का कट्टा, पति की लाश को लगाया ऐसे ठिकाने; कानपूर में दिखा मुस्कान का दूसरा रूप

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026