कहीं आत्माओं को बुलाते हैं तो कहीं जलते हैं मक्खन के दिए! देश के इन हिस्सों में दिवाली पर निभाई जाती हैं ये रस्में

Diwali Celebration: इस साल दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग और अनोखे अंदाज़ में मनाया जाता है.

Published by Heena Khan

Diwali Rituals: दिवाली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसे देश के हर एक कोने में मनाया जाता है. वहीं इन दिनों त्योहारों का ही मौसम चल रहा है. हर तरफ रोशनी और सजावट दिखाई दे रही है. इस साल दिवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग और अनोखे अंदाज़ में मनाया जाता है. कहीं लोग अपने घरों के बाहर हाथ में मशाल लेकर खड़े होते हैं, तो कहीं कुत्तों और कौओं की पूजा की जाती है. कई जगह अजब गजब रस्मों से दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है. चलिए जान लेते हैं कहां कैसे दिवाली मनाई जाती है.

गोवा में सजता है अखाड़ा

तटीय राज्य गोवा में नरक चतुर्दशी दिवाली के समान ही धूमधाम से मनाई जाती है. जहाँ देश के अन्य हिस्सों में दिवाली पर भगवान राम की पूजा की जाती है, वहीं गोवा में नरक चतुर्दशी मुख्य रूप से भगवान कृष्ण को समर्पित होती है. जिस प्रकार दशहरे पर कई राज्यों में रावण का पुतला जलाया जाता है, उसी प्रकार गोवा में नरक चतुर्दशी पर राक्षस नरकासुर का पुतला जलाया जाता है.

शमशान में की जाती है पूजा

पश्चिम बंगाल में, नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, उसके बाद दिवाली पर देवी काली की पूजा की जाती है. यहाँ, कोलकाता में कालीघाट मंदिर के पास स्थित केवड़ातला श्मशान में, जलती हुई चिताओं के बीच देवी की पूजा की जाती है. जब तक कोई शव श्मशान में नहीं पहुँच जाता, तब तक देवी को कोई भोग नहीं लगाया जाता. पूजा के दौरान दाह संस्कार के लिए आई चिता को भी पंडाल में रखा जाता है. यह 150 साल पुरानी परंपरा है जिसकी शुरुआत 1870 में हुई थी.

यहां जलते हैं मक्खन के दिए

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र तवांग में दिवाली एक अनोखे अंदाज़ में मनाई जाती है. जहाँ अन्य जगहों पर दिवाली रोशनी और पटाखों के साथ मनाई जाती है, वहीं तवांग में दिवाली एक शांतिपूर्ण प्रार्थना का उत्सव है. यहाँ रहने वाले मोनपा जनजाति और बौद्ध अनुयायी दिवाली पर अपने घरों और मठों में मक्खन के दीये जलाते हैं. यहाँ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रोशनी की जाती है और पटाखों का भी इसी परंपरा के अनुसार इस्तेमाल किया जाता है. इन विशेष मक्खन के दीयों को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है.

आत्माओं को बुलाते हैं लोग

ओडिशा में दिवाली के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. इस परंपरा को कौनरिया काठी और बड़बदुआ डाका कहा जाता है. इस परंपरा के अनुसार, दिवाली की रात लोग अपने घरों के बाहर जलती हुई मशालें लेकर खड़े होते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हुए एक विशेष मंत्र का जाप करते हैं. ऐसा अपने पूर्वजों को घर लौटने का निमंत्रण देने के लिए किया जाता है ताकि उनकी आत्माएँ वापससकें और अपने लोगों को आशीर्वाद दे सकें.

2026 में आएगी कयामत! कैसा दिखेगा मंजर; बाबा वेंगा की ये भयानक भविष्यवाणी सुन कांप उठेगी रूह

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026