Animal Has Blue Blood: इन 4 जानवरों की रगों में दौड़ता है नीला खून, अंदर की बात जान चकरा जाएगा माथा

Animal with Blue Blood: हॉर्सशू क्रैब (Horseshoe Crab), ऑक्टोपस (Octopus) , स्क्विड (squid) और कटलफिश (Cuttlefish) जैसे समुद्री जीवों की रगों में लाल नहीं, नीला खून दौड़ता है।

Published by Sohail Rahman

Blue Blood Animals: आप जब भी खून के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में कौन से रंग का ख्याल आता है। इसमें कोई शक नहीं कि सबके दिमाग में लाल रंग का ही ख्याल आता है। अगर हम कहें कि कुछ जानवरों का खून लाल नहीं नीला होता है तो क्या आप भरोसा करेंगे। चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ जानवरों के बारे में बताते हैं। जिनका खून लाल नहीं नीला होता है। जैसा कि आप सबको पता है कि इंसानों और ज्यादातर जीवों का खून लाल होता है क्योंकि इसमें हीमोग्लोबिन होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर कुछ ऐसे जीव भी हैं जिनका खून लाल नहीं बल्कि नीला होता है। आइए एक-एक करके उन जानवरों के बारे में जानते हैं।

क्या है इसके पीछे की वजह? (What is the reason behind this?)

ये जीव ऑक्सीजन (Oxygen) के लिए हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का नहीं, बल्कि एक अन्य प्रोटीन हीमोसायनिन (Protein Hemocyanin) का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोटीन तांबे पर आधारित होता है, जबकि हीमोग्लोबिन लोहे पर आधारित होता है। हीमोसायनिन जैसे ही ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, उसका रंग नीला हो जाता है। यही वजह है कि इन जानवरों का खून नीला दिखाई देता है। सबसे मशहूर नाम घोड़े की नाल के आकार वाले केकड़े यानी हॉर्सशू क्रैब (Horseshoe Crab) का है। इस प्राचीन समुद्री जीव का खून गहरे नीले रंग का होता है।

पाकिस्तान में किस उम्र में निकाह नामा साइन कर देती हैं लड़कियां? फिर बन जाती हैं दो बच्चों की मां

केकड़े की खून होती है बेहद कीमती (Crab’s blood is very valuable)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस केकड़े (Crabs) के खून को चिकित्सा जगत में बहुत कीमती माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बैक्टीरिया और वायरस की पहचान करने में मदद करते हैं। इसलिए वैज्ञानिक नई दवाओं और टीकों के परीक्षण के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, ऑक्टोपस, स्क्विड और कटलफिश जैसे समुद्री जीवों का खून भी नीला होता है। इन सभी जीवों के खून में हीमोसायनिन पाया जाता है, जो ठंडे और कम ऑक्सीजन वाले पानी में हीमोग्लोबिन से ज़्यादा प्रभावी ढंग से काम करता है।

क्यों होता है नीला रक्त? (Why is the blood blue?)

नीला रक्त एक रोचक प्राकृतिक घटना ही नहीं है, बल्कि इसका जीवों के जीवन और उनके पर्यावरण से सीधा संबंध है। समुद्र की गहराई में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है। ऐसे वातावरण में, तांबे पर आधारित हीमोसायनिन शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन को बेहतर तरीके से पहुंचाने में सक्षम होता है। यही कारण है कि ये जीव लाखों सालों से समुद्र में जीवित हैं। मनुष्यों और अन्य स्तनधारियों के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम हीमोग्लोबिन करता है, जिसमें आयरन होता है। जब आयरन ऑक्सीजन के साथ मिलकर रक्त का रंग लाल कर देता है।

क्या है डिजिटल रेप? दरिंदे अपना रहे ये तरीका, बलात्कार से कितना है अलग

Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026