RJD Supporter Murder: पहले साथ में पी शराब, फिर उतार दिया मौत के घाट…तेजस्वी यादव का समर्थन करना इस शख्स को पड़ गया महंगा; जानें पूरा मामला?

MP Guna News: गुना जिले में जदयू समर्थक दो मामाओं ने शख्स की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो तेजस्वी यादव की पार्टी राजद का समर्थन कर रहा था.

Published by Shubahm Srivastava

RJD Supporter Murder: बिहार विधानसभा चुनाव भले ही शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हों, लेकिन इसकी राजनीतिक गर्माहट ने मध्य प्रदेश तक हिंसा का रूप ले लिया. चुनावी परिणामों को लेकर हुई बहस में बिहार के एक युवक की मध्य प्रदेश के गुना जिले में हत्या कर दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक की हत्या उसके ही दो मामाओं ने की, जो अलग राजनीतिक दल के समर्थक थे.

घटना गुना के कैंट थाना क्षेत्र में बनी पुलिस लाइन के नए क्वॉर्टर परिसर में हुई, जहां मजदूरी के लिए बिहार से आए तीन लोग साथ रहते थे.

पहले साथ में पी शराब, फिर उतार दिया मौत के घाट

मृतक की पहचान शंकर मांझी, पुत्र लल्लन मांझी, निवासी बिहार के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार, तीनों ने रात को साथ बैठकर खाना बनाया और शराब पी. नशे की हालत में हालिया बिहार चुनाव परिणामों को लेकर JDU समर्थक राजेश मांझी और तूफानी मांझी का RJD समर्थक शंकर से विवाद हो गया. दोनों आरोपियों ने तेजस्वी यादव के खिलाफ टिप्पणी कर दी, जिस पर शंकर भड़क गया और गाली-गलौज होने लगी. बहस जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई.

रहस्य से घिरी मॉडल खुशी अहिरवार की मौत, पोस्टमॉर्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मौत या हत्या?

Related Post

ऐसे आया सच सामने

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि मारपीट के दौरान गुस्से में उन्होंने अपने ही भांजे शंकर का मुंह कीचड़ में दबा दिया. शंकर तब तक संघर्ष करता रहा जब तक उसकी सांसें नहीं रुक गईं. कीचड़ और पानी मुंह में जाने से उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बाद में मजदूरों ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शंकर को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों—राजेश और तूफानी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले हैं और कुछ दिनों पहले ही गुना मजदूरी करने आए थे. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

एकतरफा प्यार में पागल आशिक की ‘सीरियल किलर’ जैसी खौफनाक करतूत

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026