Maihar Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Maihar Accident: मैहर के बदेरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया.

Published by Ranjana Sharma

Maihar Accident: जिले के बदेरा थाना अंतर्गत बंधी के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया.

Related Post

ट्रक के पहियों के नीचे आए युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत खेरवा (नंबर-2) निवासी *गोविंद साकेत (20 वर्ष) पिता अच्छेलाल साकेत और *अजय साकेत (21 वर्ष) पिता जगदीश साकेत अपनी बाइक (MP21 ZA 8505) से बदेरा-भदनपुर मार्ग पर जा रहे थे. तभी बंधी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (JH02 BN 0174) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई.

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ट्रक में की तोड़फोड़

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर जमा हुए स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. भागने की कोशिश कर रहे ट्रेलर को ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर पथराव किया, जिससे वाहन के सामने का कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया. आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद ग्रामीणों को शांत कराया. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटाया जा सका और यातायात बहाल हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

चालक हिरासत में, जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक किस उद्देश्य से भदनपुर की ओर जा रहे थे. इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के गांव खेरवा में मातम पसरा हुआ है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026