किसी जन्नत से कम नहीं राजस्थान की ये जगहें, हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो आज ही देखें ये लिस्ट

Best Places In Rajasthan: राजस्थान अपनी कला और खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीँ यहाँ की प्रथाएं और परंपराएं भी काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि, राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। वहीँ आपको बता दें, राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक है।

Published by Heena Khan

Best Places In Rajasthan: राजस्थान अपनी कला और खूबसूरती को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीँ यहाँ की प्रथाएं और परंपराएं भी काफी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि, राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। वहीँ आपको बता दें, राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक है। इसके रेगिस्तान, ऐतिहासिक किले, शानदार महल और रंग-बिरंगी संस्कृति पर्यटकों को यहाँ आने के लिए मजबूर कर देती हैं। वहीँ अगर आप भारत में किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं तो वो है राजस्थान, राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जो काफी खूबसूरत हैं। जहाँ बार-बार जाने के मन करे, तो आइए जान लेते हैं राजस्थान में ऐसी कौन सी जगह है जहाँ हमें विजिट जरूर करना चाहिए।

जयपुर की गुलाबी शाम

राजस्थान की राजधानी कहलाया जाने वाला जयपुर शहर अपने गुलाबी रंग के घरों और हवेलियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी यहाँ आने की इच्छा रखते हैं। वहीँ जयपुर राजपूताना गौरव और शौर्य का जीता जागता उदाहरण है। वहीँ अगर बात करें, यहाँ के हवा महल की तो वो अनूठी संरचना के लिए काफी मशहूर है, बताया जाता है कि यहाँ की खिड़कियों से राजघराने की महिलाएँ बाहर का नज़ारा देखा करती थीं। वहीँ सिटी पैलेस शाही शान-ओ-शौकत का प्रतीक है, जबकि जंतर-मंतर यहाँ की ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है।

ज्यादा खुश न हों Tiktok लवर! सरकार ने किया ऐसा खुलासा, सिर पीटते रह जाएंगे Trends फॉलो करने वाले

Related Post

उदयपुर की खूबसूरती

वहीँ अगर आपकी अभी अभी शादी हुई है तो आप हनीमून पर उदयपुर को चुन सकते हैं। दरअसल ये जगह अपनी खूबसूरती से माहौल को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देता है। जी हाँ उदयपुर राजस्थान का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों और शानदार महलों के लिए काफी मशहूर है। वहीँ आपके जाने से पहले आपको यहाँ की एक खासियत बताएं तो सिटी पैलेस से झील और पूरे शहर का नज़ारा देखने लायक होता है। वहीँ यहाँ की संकरी गलियों में घूमना, बागोर की हवेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखना और झील में शाम की नाव की सवारी उदयपुर को यादगार बना देती है।

नीले महलों से सजा जोधपुर

वहीँ अगर बात करें जोधपुर की तो जोधपुर अपने नीले रंग के घरों और विशाल किले के कारण ‘नीला शहर’ और ‘सूर्य नगर’ के नाम से काफी मशहूर है। यहाँ का मेहरानगढ़ किला शहर से सैकड़ों फीट ऊपर एक चट्टान पर बना है और दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है। किले से पूरे नीले शहर का नज़ारा बेहद मनमोहक लगता है। यहाँ कई और महल भी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।

Jammu-Kashmir: जम्मू में पुल से नीचे गिरी बस, जख्मी हुए 20 लोग, दर्द से कराह रहे स्कूल के बच्चे

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026