Makar Sankranti Khichdi: मकर संक्रांति पर क्यों बनाई जाती है खिचड़ी, जानें इस दिन खिचड़ी का महत्व

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का पर्व बहुत विशेष महत्व रखता है. इसे पूरे भारत में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस दिन खिचड़ी का विशेष महत्व है. खिचड़ी का सेवन और खिचड़ी का दान इस दिन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है. जानते हैं इस दिन खिचड़ी का महत्व.

Published by Tavishi Kalra

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पर्व आज पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है. इस दिन लोग खिचड़ी का दान करते हैं और खिचड़ी खाते हैं. इस दिन खिचड़ी का विशेष महत्व है. यह पर्व खिचड़ी के बिना अधूरा माना जाता है.

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसे सूर्य उत्तरायण भी कहते हैं. सूर्य जिस दिन मकर राशि में गोचर करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है. लेकिन साल 2026 में मकर संक्रांति 2 दिन मनाई गई है. 14 और 15 जनवरी दोनों दिन. 

मकर संक्रांति को दिन में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. कहीं पोंगल, खिचड़ी, माघी, दही-चूड़ा, शिशुर सेंक्रांत, मकर सकरात, संकरात, पेड्डा पाण्डुगा, मकरविक्लु, उत्तरायण,पौष संक्रांति जैसे कई नामों से जाना जाता है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है.

क्यों बनाते हैं इस दिन खिचड़ी?

इस दिन खिचड़ी का विशेष महत्व है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने, खाने और दान की जाती है. आखिर इस दिन क्यों बनाई जाती है खिचड़ी जानते हैं वजह.

एक कथा के अनुसार माना जाता है कि इस दौरान साधु-ंसंत कठिन जीवन और आक्रमणों के कारण वह अपना भोजन तैयार नहीं कर पाते थे, जिस कारण सभी शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे थे. ऐसे में बाबा गोरखनाथ ने चावल, दाल और मौसमी सब्जियों को एक साथ पकाने का उपाय निकाला. इसे खिचड़ी का नाम दिया गया. खिचड़ी जल्दी बन जाती था और लंबे समय तक शरीर को शक्ति व ऊर्जा भी देता थी.

समय के साथ यह सरल और पौष्टिक भोजन साधु समाज से आम जनजीवन तक पहुंचा और मकर संक्रांति के पर्व से जुड़ गया. इसके बाद से इसे मकर संक्रांति पर बनाने की परंपरा की शुरुआत हुई.

खिचड़ी का महत्व

खिचड़ी में चावल, दाल और घी से बनाया जाता है, जो सात्विक माना जाता है. इसे इस दिन प्रसाद के रूप में लोगों में बांटा जाता है. इसीलिए मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का सेवन किसी भी रूप में करें, लेकिन करें जरूर. आजकल के लोग खिचड़ी को पुलाव का रूप दे देते हैं. लेकिन सेहत के लिहाज से भी खिचड़ी को बहुच महत्वपूर्ण और लाभकारी माना जाता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Swapna shastra: क्या कहते हैं आपके सपने? शादी से लेकर आग तक, हर सपना देता है खास संकेत

Swapna shastra: सपने केवल कल्पना नहीं होते, बल्कि कई बार ये भविष्य के संकेत भी…

April 16, 2026

Akshaya tritiya: अक्षय तृतीया से पहले मेहरबान होंगे शनिदेव, इनका बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Akshaya tritiya shani nakshatr: अक्षय तृतीया से पहले 17 अप्रैल को शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में…

April 16, 2026

Giridih accident: गिरिडीह में तीन ट्रकों में लगी भीषण आग, ड्राइवर-खलासी की जिंदा जलकर मौत

Giridih accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के…

April 16, 2026

silver rate today 16 april 2026: चांदी ने मारी छलांग, हजारों रुपये बढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें लेटेस्ट रेट

silver rate today 16 april 2026 : अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में चांदी की…

April 16, 2026