हड्डियों की मजबूती के लिए ‘सुपरफूड्स’, डाइट में आज ही शामिल करें विटामिन-D से भरपूर ये चीजें, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

विटामिन डी, (Vitamin-D) जिसे 'सनशाइन विटामिन' (Sunshine Vitamin) भी कहा जाता है, हमारी हड्डियों की मजबूती (Bone Strength) , दांतों के स्वास्थ्य (Healthy Teeth) और इम्यून सिस्टम (Immune System) को बेहतर बनाने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.

Published by DARSHNA DEEP

Mention these Vitamin D food sources in your regular diet:  यह तो हम सभी जानते हैं, कि धूम से बढ़िया विटामिन डी कहीं नहीं मिल सकता है. लेकिन, केवल धूप ही नहीं,  विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध को आहार में शामिल  बेहद ही ज़रूरी है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थों में इसकी मात्रा सीमित होती है, इसलिए सूरज की रोशनी लेना हमारे शरीर के लिए सबस ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है. 

1. शाकाहारी स्रोत (Vegetarian Sources)

मशरूम एकमात्र ऐसा बेहतरीन स्रोत है जो सूरज की रोशनी में विटामिन डी का उत्पादन कर सकता है. इसके साथ ही जंगली या यूवी किरणों के संपर्क में आए मशरूम सबसे अच्छे होते हैं. इसके अलावा इन दिनों बाजारों में दूध, संतरे का रस, दही और ओट्स जैसे खाद्य पदार्थ ‘फोर्टिफाइड’ (विटामिन डी युक्त) रूप में ज्यादा शामिल होते हैं. लेकिन पनीर, में विटामिन डी की मात्रा कम होती है, लेकिन यह दैनिक कैल्शियम और डी की कुछ मात्रा बढ़ाने में बेहद ही मददगार साबित होता है. 

2. मांसाहारी स्रोत (Non-Vegetarian Sources)

फैटी फिश जैसे सैल्मन (Salmon), मैकेरल (Mackerel) और टूना (Tuna) विटामिन डी के लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन स्रोत में से एक माने जाते हैं. अगर आप 100 ग्राम सैल्मन मछली का सेवन करें तो, आपकी शरीर की दैनिक आवश्यकता का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाएगा. इसके अलावा, अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन के लिए जाना जाता है, लेकिन विटामिन डी इसके पीले हिस्से यानी जर्दी में ही पाया जाता है. 

Related Post

3. डेयरी और अन्य विकल्प

प्राकृतिक रूप से गाय के दूध में विटामिन डी सबसे ज्यादा कम होता है, लेकिन अधिकांश देशों में इसे विटामिन डी के साथ फोर्टिफाइड किया जाता है. जानकारी के मुताबि, जो लोग दूध नहीं पीते हैं, उनके लिए फोर्टिफाइड सोया मिल्क या बादाम का दूध सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है. 

कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

केवल खाने से ही विटामिन डी की पूर्ति करना मुश्किल हो सकता है. रोज़ाना सुबह 10-15 मिनट धूप में बैठने से आपके शरीर को भरपूर विटामिन डी मिल जाएगा. इसके साथ ही विटामिन डी एक फैट-सॉल्यूबल (वसा में घुलनशील) विटामिन है, इसलिए इसे जैसे घी या नट्स के साथ लेने पर यह बेहतर आहार माना जाता है. लेकिन एक बात का ज़रूर ध्यान रखें कि अपना रोज़ाना का सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026