क्या होता है 7-7-7 रूल? रिश्ते में मजबूती लाने के लिए अपनाएं ये तरीका, कपल्स में हमेशा बना रहेगा प्यार

Relationship Tips: रिश्ता बनाए रखने के लिए बहुत से प्रयास करने पड़ते हैं। एक-दूसरे की खुशी का ख्याल रखना पड़ता है। इन्हीं में से एक है 777 नियम है।जिसके बारे मे बहुत कम लोगों को पता होता है।

Published by

777 Rule Relationship: आज के समय में रिश्ता बनाना तो आसान है, लेकिन उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल। रिश्ता चाहे कोई भी हो, वो तभी चलता है जब दोनों लोग एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित हों। ये बहुत जरूरी होता है कि रिश्ते को समय दे। उसे बनाए रखने के लिए बहुत से प्रयास करने पड़ते हैं। एक-दूसरे की खुशी का ख्याल रखना पड़ता है। इन्हीं में से एक है 777 नियम है।जिसके बारे मे बहुत कम लोगों को पता होता है।

इन दिनों काफी चर्चा में है। इस नियम का पालन करके आप चाहें तो अपने बिगड़े हुए रिश्ते को भी सुधार सकते हैं। साथ ही, अपने रिश्ते में वही चिंगारी, प्यार और अपनापन वापस ला सकते हैं। इससे आपके पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग भी मजबूत होगी। अगर आपको भी अभी तक इस नियम के बारे में नहीं पता है, तो आपको हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में –

777 नियम क्या है?

यह एक ऐसा नियम है जो रिश्तों और शादी दोनों में लागू किया जा सकता है। इसमें आपको अपने पार्टनर के साथ हर सात दिन में डेट पर, हर सात  हफ्ते में एक दिन नाइट आउट और हर 7 महीने में एक रोमांटिक वेकेशन पर जाना ही जाना होता है। ऐसा करने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है।अब आप सोच रहे होंगे कि इसका पालन कैसे करें? तो चिंता न करें, हम आपको वह तरीका भी बताने जा रहे हैं –

इस डेट का एक फायदा यह भी है कि अगर आप 777 नियम का पालन करना सीख जाते हैं, तो आपका रिश्ता अटूट हो जाएगा। आप दोनों के बीच की सारी कड़वाहट कम हो जाएगी। दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अपने पार्टनर को ज़्यादा समय नहीं दे पाते, जिसकी वजह से कई बार दोनों में गुस्सा देखने को मिलता है। गलतफहमियाँ बढ़ जाती हैं और कपल्स के बीच खूब झगड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो यह नियम आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

Related Post

7 दिन में एक डेट प्लान करें


इस नियम का पालन करने के लिए आपको हर हफ़्ते यानी हर सात दिन में एक डेट प्लान करनी होगी। भागदौड़ भरी ज़िंदगी के बीच अगर आप इस नियम का पालन करते हैं, तो आप अपने पार्टनर को ख़ास महसूस करा सकते हैं। उन्हें समय दे सकते हैं, जो आज के समय में संभव नहीं है। इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी।

हूरों से भी खूबसूरत हैं इस इस्लामिक देश की महिलाएं, उम्र का भी नहीं लगा पाएंगे अंदाजा, चेहरा देख हार बैठेंगे दिल


हर सात हफ़्ते में एक बार रात को घूमने जाएँ


रात में बाहर जाना एक ऐसा तरीका है जिससे आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस तरह आप अपने पुराने गिले-शिकवे भूल सकते हैं। आप लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। आप अपने पसंदीदा गाने सुन सकते हैं और साथ में गुनगुना सकते हैं।


7 महीने में एक बार रोमांटिक ट्रिप रखें


रोमांटिक छुट्टियाँ आपके रिश्ते को और भी मज़बूत बना सकती हैं। अगर आप अपनी व्यस्त ज़िंदगी में एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं, तो आपको हर सात महीने में एक बार रोमांटिक ट्रिप प्लान करना चाहिए।

कम खर्च में विदेश घूमने का प्लान? Kazakhstan बन सकता है बेस्ट ऑप्शन !

Published by

Recent Posts

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026