Diwali 2025: घर की बनाई मिठाई से बढ़ाएं त्योहारों की मिठास, जानें आसान रेसिपी

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार मिठास और खुशियों से भरपूर होता है। इस अवसर पर घर की बनी मिठाई का मज़ा ही अलग होता है. मावा-नारियल की यह खास मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाए रखना भी आसान है और यह कई दिन तक ताज़ी रहती है.

Published by Komal Singh

दिवाली का त्योहार हर बार हम सब के लिए काफी सारी खुशीयां लेकर आता है, जितना ही हम अपने घर को दियो और मोमबत्तियों से घर को रोशन करते है वैसे ही अपने रिशतो को मजबूत बनाने के लिए कुछ मिठा खिलाकर लोगों के साथ अपना रिश्ता कायम रखते हैं. इसी इसी सोच के साथ पेश है मावा-नारियल की स्पेशल मिठाई, जो न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि दिनभर ताजी रहती है और हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आती है.

सामग्री:

• मावा (खोया) – 250 ग्राम

• ताज़ा नारियल – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

• शक्कर – 150 ग्राम

• घी – 2 टेबलस्पून

• इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

• कटे हुए बादाम और पिस्ता – सजावट के लिए

• मावा और नारियल तैयार करें:

एक बर्तन में मावा और कद्दूकस किया हुआ नारियल लें. मध्यम आंच पर इसे हल्का गर्म करें ताकि मावा नरम हो जाए.

• शक्कर और घी डालें:

मावा-नारियल मिश्रण में शक्कर और घी डालकर अच्छे से मिलाएं. शक्कर पूरी तरह घुलने तक धीमी आंच पर पकाएं.

• इलायची पाउडर मिलाएं:

मिश्रण में ½ टीस्पून इलायची पाउडर डालें. यह मिठाई को खुशबू और स्वाद दोनों देगा.

• ठंडा होने दें:

मिश्रण को आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हल्का गुनगुना हो जाए, तब इसे छोटे-छोटे आकार में काटें या रोल बना लें.

• सजावट करें:

कटे हुए बादाम और पिस्ता से मिठाई को सजाएं. यह न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि देखने में भी आकर्षक लगती है.


दिवाली के लिए परफेक्ट मिठाई

मावा- नारीयल की यह मिठाई सिर्फ स्वाद में बेहतरीन नहीं है, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी आसान और टाइम – सेविंग है. दिवाली के त्यौहार पर यह आपके घर को खुशबू से भर देगी और मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी. यह मिठाई सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है और लंबे समय तक ताजी रहती है, जिससे आप बार- बार बनाने की जरूरत नहीं महसूस करेंगे

खास बातें:

• यह मिठाई बनाना आसान और जल्दी तैयार होने वाली है.

• इसे एयरटाइट कंटेनर में 5-7 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

• यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिखने में भी आकर्षक है.

• मावा और नारियल का कॉम्बिनेशन हर किसी का मन मोह लेता है.

Komal Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026