Health Tips: पाचन से लेकर अपच की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, रोजाना सुबह किचन में रखें इन मसालों का करें सेवन

Jeera-Ajwain-Saunf Water Benefits: घर के रसोई में जो मसाले रखे होते हैं वो स्वाद के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ बनाने में भी मदद करते है. अगर पाचन जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो इन चीजों का सेवन करें-

Published by sanskritij jaipuria

Jeera-Ajwain-Saunf Water: हमारे घरों की रसोई में रखे मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होते. दादी–नानी के समय से इन्हें छोटे-मोटे इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. जीरा, अजवाइन और सौंफ भी ऐसे ही मसाले हैं. आजकल लोग इन्हें मिलाकर सुबह पीने का एक आसान तरीका अपना रहे हैं, जिसे 21 दिन तक लगातार किया जाता है. इसका मकसद शरीर को हल्का और पाचन को बेहतर बनाना है.

ये कोई कड़ा नियम या कड़वा काढ़ा नहीं है. बस गुनगुना पानी और कुछ बीज, जो शरीर के अंदर धीरे-धीरे असर दिखाते हैं.

तीन बीज, तीन काम

इस पानी में इस्तेमाल होने वाले तीनों बीज अलग-अलग काम करते हैं.

जीरा (Cumin)- जीरा पाचन को तेज करता है. इससे गैस और पेट फूलने की समस्या कम हो सकती है. इसमें आयरन भी होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है.

अजवाइन (Carom Seeds)- अजवाइन की खुशबू तेज होती है और ये अपच में जल्दी आराम देती है. पेट में जमी गैस को बाहर निकालने में ये मददगार मानी जाती है.

सौंफ (Fennel Seeds)- सौंफ का स्वाद हल्का मीठा होता है. ये पेट को ठंडक देती है और पेशाब के जरिए शरीर से बेकार चीजें निकालने में सहायक होती है. तीनों मिलकर पेट के काम को संतुलित करने में मदद करते हैं.

21 दिन की आसान विधि

रात की तैयारी

 1 चम्मच जीरा
 1 चम्मच अजवाइन
 1 चम्मच सौंफ
 2 कप पानी

Related Post

इन सबको एक बर्तन में डालकर रात भर भिगो दें. इससे बीजों के गुण पानी में आने लगते हैं.

सुबह क्या करें- सुबह उसी पानी को बीजों के साथ उबालें. 5–7 मिनट बाद पानी हल्का सुनहरा हो जाएगा. गैस बंद करें और पानी छान लें.

पीने का तरीका- इस पानी को खाली पेट, नाश्ते से करीब आधा घंटा पहले गुनगुना पिएं. रोज सुबह ऐसा करें और 21 दिन तक इसे आदत में रखें.

21 दिन में क्या बदलाव महसूस हो सकता है

पाचन में सुधार- सबसे पहला असर पेट पर दिखता है. गैस, भारीपन और अपच में धीरे-धीरे कमी आ सकती है.

हल्कापन महसूस होना- सौंफ की वजह से शरीर में जमा अतिरिक्त पानी निकल सकता है, जिससे सूजन और भारीपन कम लगता है.

मेटाबॉलिज्म को सहारा- ये पानी कोई चमत्कार नहीं करता, लेकिन पाचन सही होने से शरीर का काम बेहतर ढंग से चलता है.

एसिडिटी और त्वचा पर असर- जब पेट शांत रहता है, तो एसिडिटी कम हो सकती है. कई लोगों को त्वचा साफ लगने लगती है, क्योंकि अंदरूनी सूजन घटती है.

कुछ जरूरी बातें

 अगर आप पहली बार पी रहे हैं, तो मात्रा थोड़ी कम रख सकते हैं.
 ताजे और साफ बीज इस्तेमाल करें.
 रोज पीना ज्यादा जरूरी है, बीच-बीच में छोड़ना ठीक नहीं.
 यह पानी संतुलित खाने और पर्याप्त पानी पीने के साथ ही असर दिखाता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार…

April 9, 2026