Categories: झारखंड

राजद विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और विभिन्न जांचें की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान विधायक के किडनी, लीवर और शरीर के अन्य हिस्सों में इंफेक्शन पाया गया है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आवश्यक इलाज दिया जा रहा है।

अचानक तबीयत बिगड़ी

Suresh Paswan News: विधायक की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही देवघर समेत पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। उनके परिजन गहरे दुख और चिंता में हैं, वहीं आरजेडी कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी साफ झलक रही है। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली से लेकर झारखंड तक उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार जानकारी जुटा रहे हैं। झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक भी सुरेश पासवान की सेहत को लेकर लगातार संपर्क में हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी उनकी तबीयत बिगड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

पंजाब को मिला सुखबीर बादल का साथ, मौके पर पहुंचकर बांटे 2-2 लाख

कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरी चिंता

इधर, देवघर और आसपास के क्षेत्र में लोग बाबा बैजनाथ से विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में उनके समर्थकों ने विशेष प्रार्थनाएं की हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुरेश पासवान झारखंड की राजनीति में एक सक्रिय और मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। उनके अचानक बीमार पड़ने से राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरी चिंता व्याप्त है। सभी की नजर अब डॉक्टरों की रिपोर्ट और इलाज पर टिकी हुई है।

Aaj ka mausam: दिल्ली, यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026