162
मनीष मेहता की रिपोर्ट, Ranchi News: प्रदेश भाजपा ने ऐलान किया है कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इसकी जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं पार्टी के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने दी। इस विशेष अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। वहीं इसका समापन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में इस सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में विभिन्न अभियानों और आयोजनों पर विस्तार से चर्चा हुई। होंगे कई सामाजिक कार्यक्रम
बालमुकुंद सहाय ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जन-हितैषी और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएंगे। इसमें –
• स्वच्छता अभियान
• रक्तदान शिविर
• दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण
• वृक्षारोपण
• सांसद खेलकूद प्रतियोगिता
• प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी शामिल होंगी।
यह भी जाने
इसके अलावा, 25 सितंबर को बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएंगे। बैठक में रही कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, गणेश मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, शशांक राज, अमरदीप यादव, आरती सिंह, किशुन दास, नारायण दास, जीतुचरण राम, कुमार अमित, राकेश भास्कर, अमित सिंह, डॉ. रामदीन, बबन गुप्ता, रूपेश सिन्हा, अविनाश वर्मा, सागर उरांव, राजेश कुशवाहा और अशोक शर्मा सहित अन्य नेता शामिल रहे। भाजपा का मानना है कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा और समाजिक योगदान का महाअभियान होगा, जिसमें कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।