Categories: झारखंड

Jharkhand: भाजपा झूठ और दुष्प्रचार की सबसे बड़ी फैक्ट्री – विनोद पांडेय

Jharkhand: भाजपा झूठ और दुष्प्रचार की सबसे बड़ी फैक्ट्री - विनोद पांडेय, “जनता को गुमराह कर रही भाजपा, झारखंड की पहचान और अधिकार कोई नहीं छीन सकता”

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पलटवार किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा को “झूठ और दुष्प्रचार की फैक्ट्री” करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा अब झूठे आंकड़ों और सांप्रदायिक जहर के सहारे राजनीति कर रही है।

राज्य सरकार पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

विनोद पांडेय ने साफ किया कि झारखंड की किसी भी सीमा से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर नहीं जुड़ता। ऐसे में अगर घुसपैठ हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि सच यह है कि सीमाओं की सुरक्षा और निगरानी केंद्र की जिम्मेदारी है।

झामुमो प्रवक्ता ने चुनौती दी कि भाजपा यदि सचमुच प्रमाणित दस्तावेज रखती है तो राज्य सरकार को सौंपे। सरकार केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने को तैयार है। “झूठे आरोप और अफवाह फैलाकर भाजपा राज्य की जनता को धोखा नहीं दे सकती।”

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ‘एकता मंत्र’, धर्मांतरण को लेकर कही ये बड़ी बात!

पांडेय ने भाजपा पर आदिवासी–मूलवासी समाज को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा ने अपने शासनकाल में झारखंड को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार की दलदल में धकेला। वहीं हेमंत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधिकार के क्षेत्र में ठोस काम कर रही है, जिससे भाजपा की जमीन खिसक रही है।

Related Post

उन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत अब जनता जान चुकी है। यह पार्टी सिर्फ़ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण चाहती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अविश्वास पैदा करने का प्रयास करती है। झामुमो स्पष्ट करना चाहता है कि आदिवासी–मूलवासी की पहचान और अधिकार सर्वोपरि हैं, जिन्हें कोई बदल नहीं सकता।

एसआईआर पर भी तीखा हमला

एसआईआर को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पक्ष में मतदान कराने का षड्यंत्र रच रही है। लेकिन सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है और वहां भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

पांडेय ने कहा कि झारखंड के मतदाता पहले ही भाजपा को आइना दिखा चुके हैं। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को भरपूर आशीर्वाद दिया और भाजपा को नकार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा के झूठ और दुष्प्रचार का जवाब देगी।

ओछी बात करना… लड़कियों से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को यह क्या बोल गए बाबा रामदेव!

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026