Categories: देश

भारत के आगे झुके मस्क! X ने स्वीकार की अपनी गलती, हजारों पोस्ट किए ब्लॉक; 600 अकाउंट हुए डिलीट

Obscene Imagery: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील सामग्री को लेकर केंद्र सरकार की सख्ती के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली है. एक्स ने कहा है कि वह अब भारतीय कानून का पालन करेगा. एक्स ने 600 से अधिक अकाउंट भी डिलीट कर दिए हैं.

Published by Preeti Rajput

X Grok Controversy: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने Grok AI से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है. एक्स ने भारत को भरोसा दिलाया है कि अब से वह भारतीय कानूनों के तहत ही काम करेगी. इसके साथ ही कंपनी ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए करीब 3,500 पोस्ट ब्लॉक किए हैं. साथ ही 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. सरकार की सख्ती के बाद X ने अपने कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करने का वादा किया है. प्लेटफॉर्म ने यह कदम ऑनलाइन अश्लीलता और महिलाओं को निशाना बनाए जाने के खिलाफ उठाया है. 

ग्रोक‘ का किया गया दुरुपयोग

दरअसल, Grok पर अश्लील कंटेंट को लेकर MEITY ने उसे नोटिस जारी किया था. जिसके बाद सरकार ने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स को एआई टूलग्रोक‘ के अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट मामले में 7 जनवरी तक कार्रवाई का समय दिया था. सरकार ने सात जनवरी तक एटीआर जमा करने को कहा था. हालांकि, पहले यह रिपोर्ट 5 जनवरी को जमा की जावी थी. 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दो जनवरी को नोटिस जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि एक्स के एआई टूलग्रोकउपयोग कर महिलाओं की अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जा रेह हैं. मंत्रालय ने इसे गंभीर विफलता करार दिया था. साथ ही कहा था कि आईटी कानून और उससे जुड़े नियमों एक्स उल्लंघन कर रहा है. 

Related Post

मंत्रालय ने दिए एक्स को निर्देश

मंत्रालय ने एक्स को निर्देश दिया कि वह तुरंत अश्लील और गैरकानूनी सामग्री को हटाए, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही 72 घंटों के भीतर रिपोर्ट जमा करने का भी आदेश दिया. भारत सरकार ने साफ किया कि वह आईटी कानून की धारा 79 के तहत मिलने वाली कानूनी संरक्षण की छूट तभी लागू की जा सकती है, जब मंच सावधानी के साथ उचित नियमों का पालन कर रहा हो.

खामियों की समीक्षा करने का आदेश

नोटिस में एक्स को ग्रोक ऐप की खामियों की समीक्षा करने, कंटेंट नियमन को लेकर कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया था. पहले अवैध अश्लील कंटेंट को बिना हटाने और फिर उसे रोकने का निर्देश भी दिया गया.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026