UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ से एक तांत्रिक का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वो एक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर दिखाई दिया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग आरोपी तांत्रिक को लेकर आक्रोश जता रहे हैं वहीँ पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। वहीँ इस मामले का खुलासा होने के बाद तांत्रिक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
घिनौने काम को देता अंजाम
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि, जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के बजदहिया पाई पुर इलाके में एक बाबा तंत्र-मंत्र और हवन-पूजन के बहाने महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत करता है। इतना ही नहीं बल्कि बाबा दयाराम निषाद खुद को ‘सोखा’ बताकर भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना रहा था। वो लंबे समय से स्थानीय लोगों को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर अपने घर बुलाता था।
आवारा था Nikki का पति? Vipin का दूसरी लड़की के साथ ऐसा Video हुआ वायरल, देख खौल उठेगा खून
प्रसाद के बहाने…
वहीँ अब कहा जा रहा है कि, बाबा पहले महिलाओं को हवन और पूजा के बहाने अपने पास बुलाता। वहीँ फिर पूजा के बाद, वो उन्हें प्रसाद के रूप में कोई नशीला पदार्थ खिला देता था, जिससे महिलाएं बेहोश हो जाती थीं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर बाबा उनका यौन शोषण करता था। नशे की हालत में पीड़ित महिलाएं न तो विरोध कर पाती थीं और न ही उस समय किसी को कुछ बता पाती थीं।