Categories: Chunavदेश

VP elections: BJD का बड़ा फैसला, उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं डालेंगे वोट

VP elections: बीजू जनता दल ने साफ कर दिया है कि वह कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, चाहे वह NDA हो या INDIA गठबंधन के साथ नहीं है। पार्टी दोनों से बराबर दूरी बनाए रखेगी।

Published by Swarnim Suprakash

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
VP elections: बीजू जनता दल ने साफ कर दिया है कि वह कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, यानी वोटिंग से दूर रहेगी। यह जानकारी पार्टी के सांसद सस्मित पात्र ने दी। उन्होंने कहा कि BJD किसी भी राजनीतिक गुट ,चाहे वह NDA हो या INDIA गठबंधन के साथ नहीं है। पार्टी दोनों से बराबर दूरी बनाए रखेगी।

सस्मित पात्र ने कहा, “बीजू जनता दल ने फैसला किया है कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। हम न NDA के साथ हैं, न INDIA गठबंधन के। हमारा पूरा ध्यान ओडिशा और यहां के 4.5 करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर है।”

न किसी के पक्ष में और नाही किसी के विरोध में है BJD

BJD का कहना है कि वह किसी भी राष्ट्रीय गठबंधन के पक्ष या विरोध में नहीं है। उसका मकसद केवल एक है ,ओडिशा के लोगों की भलाई और राज्य का विकास। इसीलिए पार्टी ने तय किया कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में तटस्थ रहेगी और वोटिंग से दूरी बनाए रखेगी। बीजू जनता दल लंबे समय से यह नीति अपनाए हुए है कि वह न सत्तारूढ़ दल NDA का हिस्सा है और न विपक्षी गठबंधन INDIA से जुड़ी है। इसे राजनीतिक भाषा में “equidistant policy” कहा जाता है। यानी दोनों ओर से बराबर दूरी रखना। इस तटस्थ नीति की वजह से BJD कई बार संसद के बड़े फैसलों में या तो वोटिंग से दूर रहती है, या अपने फैसले खुद लेती है, न कि किसी गुट के दबाव में।

Related Post

क्या है PSA! जिसके तहत गिरफ्तार हुए AAP विधायक मेहराज मलिक, कितनी हो सकती है सजा?

पार्टी का लक्ष्य सिर्फ एक, ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों की भलाई

सस्मित पात्र ने साफ कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ एक है, ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों का भला करना। इसलिए वह ऐसे मुद्दों पर ध्यान नहीं देती जो राज्य से सीधे जुड़ाव नहीं रखते। उपराष्ट्रपति चुनाव भी उन्हीं में से एक है।

BJD का यह फैसला दिखाता है कि वह राजनीति से ज्यादा जनहित को प्राथमिकता देती है। उपराष्ट्रपति चुनाव जैसे अहम मौके पर भी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका झुकाव न तो केंद्र की NDA सरकार की ओर है और न ही विपक्षी INDIA गठबंधन की ओर। उसका एकमात्र लक्ष्य है, ओडिशा का विकास और वहां की जनता की सेवा।

Bhupen Hazarika: डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लेख

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026