Categories: देश

Uttarakhand: धराली आपदा के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का बड़ा ऐलान, देगा इतने करोड़ रुपये

Uttarakhand: बैंक ऑफ बड़ौदा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर धराली और हर्षिल क्षेत्रों में आपदा राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही।

Published by Divyanshi Singh

Uttarakhand: बैंक ऑफ बड़ौदा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर धराली और हर्षिल क्षेत्रों में आपदा राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही। वहीं आपदा से प्रभावित लोगों को धामी सरकार ने सहायता प्रदान करना शुरू कर दिया है। आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के धराली गाँव में आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता दी जाएगी।

चलाई जाएगी पुनर्वास योजना

साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जिला उत्तरकाशी में आपदा के कारण जिन लोगों के घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या नष्ट हो गए हैं, उनके लिए पुनर्वास योजना चलाई जाएगी। इसके लिए हम प्रत्येक मकान मालिक को 5 लाख रुपये की राशि देंगे। इसके अलावा, जिन लोगों के परिवार के सदस्यों की आपदा में मृत्यु हो गई है, उन्हें 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।

Related Post

मुख्यमंत्री धामी ने पुनर्वास के लिए समिति गठित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए एक समिति गठित की है। सचिव राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति में तीन और अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। समिति धरौली गाँव के भविष्य के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी नीति का पूरा खाका तैयार करेगी ताकि स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जा सके।

सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने इस विषय पर कहा है कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राहत और पुनर्वास की कार्रवाई शासन स्तर पर तेजी से और प्रभावी ढंग से की जाएगी ताकि सभी की मदद की जा सके। वर्तमान में, राज्य में आई इस आपदा ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है, राहत और बचाव कार्य अभी भी लगातार जारी है। धरौली गाँव तक पैदल मार्ग अभी भी शुरू नहीं हो पाया है, इसे खोलने के प्रयास जारी हैं।

Mahua Moitra vs Kalyan Banerjee:  वह बहुत नीच…महुआ मोइत्रा को लेकर अब ये क्या बोल गए कल्याण बनर्जी, बंगाल की सियासत में आया भूचाल

विजय सिन्हा के पास मिले 2 वोटर आईडी कार्ड, Tejashwi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोल दिए धागे, सबूत के साथ डिप्टी सीएम को भिगो-भिगोकर धोया!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: uttarakhand

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026