Categories: देश

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाला हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे 6 गौवंशों को कुचला

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे गौवंशों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह गौवंशों की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

Published by Mohammad Nematullah

शिशांत शुक्ला की रिपोर्ट, Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे गौवंशों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह गौवंशों की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बरेली की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बैठे मवेशियों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गौवंश मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मदनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध जताया और कुछ देर तक सड़क जाम करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और मृत गौवंशों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। गांव वालों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं और सड़क किनारे मवेशियों की मौजूदगी के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने कई बार आश्वासन तो दिया, लेकिन सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए। यही वजह है कि आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर तुरंत स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। इसके अलावा उन्होंने आवारा मवेशियों के लिए भी सुरक्षित व्यवस्था किए जाने की बात कही।

नसीम बना सोनू! कैब ड्राइवर बन Noida में महिला के साथ किया ऐसा कांड, जान फटी रह जाएंगी आंखें

Related Post

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि गौवंशों की मौत को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने होंगे, तभी इस तरह के हादसों पर रोक लग सकेगी। इस दर्दनाक हादसे ने जहां गांव के लोगों को हिला कर रख दिया है, वहीं यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी। लोगों की मांग है कि प्रशासन केवल कार्रवाई की औपचारिकता पूरी न करे, बल्कि सड़क सुरक्षा और पशुओं की रक्षा के लिए ठोस व स्थायी कदम उठाए।

सभी विधानसभा में पटना सरकार डिजिटल लाइब्रेरी की करेगी शुरुआत,गांव के बच्चों को मिलेगी हाई-टेक पढ़ाई की सुविधा

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026