Today Weather 6 April 2026: उत्तर भारत के राज्यों में तूफान और बारिश के चलते लोगों को कई मुश्किलों से सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यूपी-बिहार समेत देश के 9 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. यूं तो अप्रैल शुरू हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन बारिश और आंधी ने धूप ठीक तरह से खिलने नहीं दी है. मौसम बरसात की तरह ठंडा देखने को मिल रहा है. जिसके कारण लोगों को खांसी-जुखाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इन राज्यों में लगातार बादल छाए हुए हैं
दिल्ली में मौसम कैसा है?
दिल्ली में 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ठंडा रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल तक मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है. तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है. लेकिन 7 से 8 अप्रैल को एक बार फिर बादलों के साथ बारिश हो सकती है. किसानों को इस दौरान भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. सम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह खराब मौसम के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें.
उत्तर प्रदेश और बिहार
यूपी की राजधानी लखनऊ सहित सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समते कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिहार में भी पटना समेत कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में तेज गर्मी देखने को मिलेगी, तो कई जगह बादल छाए रहेंगे. दोपहर के समय तापमान काफी ऊंचा पहुंच सकता है. साथ ही लू जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है. वहीं कुछ जगह आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.
घायल हूं, इसलिए घातक हूं… AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा का तीखा पलटवार; जानें किसको दी चुनौती
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा और सुहावना देखने को मिल सकता है. कई पहाड़ी इलाकों में बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम काफी ठंडा रहने वाला है. सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस हो सकती है.
पंजाब और हरियाणा
पंजाब और हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दिन में गर्मी के साथ कई जगह हल्की बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रह सकता है. लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतनें की सलाह दी गई है.