Categories: देश

Archana Tiwari Case: कहां थी ‘लापता लेडी’? बॉयफ्रेंड के साथ 12 दिन तक… दिल्ली से लेकर काठमांडू तक किया सफर, थाने के चक्कर काट रहा था परिवार

Archana Tiwari Case: अर्चना तिवारी! ये वो नाम है जो इस समय सुर्ख़ियों में है। दरअसल, रक्षाबंधन मनाने गई एलएलबी की छात्रा अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। अर्चना के लापता होने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था।

Published by Heena Khan

Archana Tiwari Case: अर्चना तिवारी! ये वो नाम है जो इस समय सुर्ख़ियों में है। दरअसल, रक्षाबंधन मनाने गई एलएलबी की छात्रा अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। अर्चना के लापता होने से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। वहीँ खुद सीएम ने पुलिस को अर्चना की तलाश को लेकर आदेश दिए थे। हालांकि, मंगलवार को इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आया जब अर्चना के परिजनों ने खुलासा किया कि वो उसके संपर्क में हैं। देर शाम पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी अर्चना

आपकी जानकारी के लिए बता दें,अर्चना तिवारी के बॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ कहा जा रहा है कि अर्चना चार दिन पहले तक दिल्ली में थी। दिल्ली के बाद वो अपने दोस्त के साथ नेपाल के काठमांडू चली गई। पुलिस ने अर्चना के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम दोनों को लेकर भोपाल पहुंची है। अभी तक दोनों से कोई पूछताछ नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि अर्चना तिवारी खुद इस गुमशुदगी मामले की मास्टरमाइंड है। उसके साथ हिरासत में लिया गया युवक इंदौर का बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अर्चना ने इटारसी से भागने की भी योजना बनाई थी।

Related Post

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर हमले की कोशिश, मचा हड़कंप

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार को अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर लखीमपुर खीरी से राजकीय रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि आज जीआरपी अर्चना को लेकर राजधानी भोपाल आ सकती है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्चना 7 अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-3 में सवार हुई थी। उसे कटनी जाना था। ट्रेन कटनी पहुँची तो सीट पर उसका बैग तो मिला, लेकिन वो गायब थी। जीआरपी, जिला पुलिस और वन विभाग की टीमों ने उसकी काफी तलाश की। जाँच में पता चला कि अर्चना पिछले दो साल से ग्वालियर के कांस्टेबल राम तोमर के संपर्क में थी। जिसके बाद इस मामले में एक और पहलु जुड़ गया था।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Vijaypat Singhania death: विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन: कौन थे रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

Vijaypat Singhania death:  रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र…

March 29, 2026

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026