Diwali 2025 : क्या होते हैं Green Patake, दिल्ली में कहां मिलेंगे और कैसे करें इनकी पहचान?

Supreme Court Allows Green Crackers : हर साल दिल्ली वालों का त्योहार दीवाली पूरी नहीं होती है क्योंकि दिल्ली में पटाखे बैन कर दिए जाते हैं, लेकिन इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इससे राहत दी है और दिल्ली में ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश दिया है, क्या होते हैं ग्रीन पटाखे, कहां मिलते है...आइए जानते हैं सब कुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Green Patake : हर साल दिवाली पर प्रदूषण का लेवल बढ़ना आम बात हो गई है. पर इस बार की दिवाली थोड़ी अलग होगी. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और सीमित उपयोग की अनुमति देकर एक संतुलन बनाने की कोशिश की है- जहां उत्सव भी हो और पर्यावरण की सेहत भी बनी रहे.इस आर्टिकल में हम जानेंगे ग्रीन पटाखों से जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब- क्या हैं ग्रीन पटाखे, कब चला सकते हैं, कहां मिलेंगे और कैसे पहचानें असली ग्रीन पटाखे?

कब और कितनी देर चला सकते हैं पटाखे?

सुप्रीम कोर्ट ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि ग्रीन पटाखों का उपयोग केवल निम्नलिखित समय पर किया जा सकता है:

 दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली के दिन
 सुबह: 6 बजे से 7 बजे तक
 रात: 8 बजे से 10 बजे तक

इसके अलावा कोर्ट ने आदेश दिया है कि केवल पंजीकृत निर्माताओं के पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी. अवैध पटाखों को जब्त किया जाएगा.

What are Green Crackers : क्या होते हैं ग्रीन पटाखे?

ग्रीन पटाखे भारत के CSIR-NEERI (राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान) द्वारा विकसित किए गए हैं. ये पारंपरिक पटाखों के मुकाबले कम प्रदूषण करते हैं चाहे वो धुआं हो या शोर.

 आवाज का लेवल: सामान्य पटाखे 160 डेसीबल तक शोर करते हैं, जबकि ग्रीन पटाखे 110–125 डेसीबल तक ही सीमित रहते हैं.
 रासायनिक संरचना: इनमें खतरनाक केमिकल जैसे एलुमिनियम, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर या तो बहुत कम होते हैं या नहीं होते.
 विशेषता: इनमें डस्ट सप्रेसेंट मिलाया जाता है, जो वातावरण में मौजूद धूल को सोखकर हवा को थोड़ा साफ करता है.

Related Post

Types of Green Crackers : तीन प्रकार के ग्रीन पटाखे

1. SWAS (स्वास) – इनसे बहुत ही बारीक जल की बूंदें निकलती हैं, जो वातावरण की धूल को कंट्रोल करती हैं.
2. SAFAL (सफल) – इनमें नियंत्रित मात्रा में एलुमिनियम होता है और ये कम आवाज करते हैं.
3. STAR (स्टार) – इनमें पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर नहीं होते, जिससे ये बहुत कम धुआं छोड़ते हैं.

दिल्ली-एनसीआर में कहां मिलेंगे ग्रीन पटाखे?

दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित स्थानों पर होगी, जिन्हें जिला कलेक्टर या पुलिस आयुक्त की अनुमति से चिन्हित किया जाएगा. गश्त दल (patrolling team) तैनात किए जाएंगे जो इन बिक्री स्थलों पर निगरानी रखेंगे.

कैसे पहचानें असली ग्रीन पटाखे?

बाजार में नकली ग्रीन पटाखों की संभावना को देखते हुए पहचान करना बेहद जरूरी है:

 हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदारी करें.
 असली ग्रीन पटाखों के बॉक्स पर QR कोड होता है.
 QR कोड को NEERI ऐप से स्कैन करें- ये बताएगा कि पटाखा असली है या नहीं.

सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला उन लोगों के लिए राहत है जो दिवाली पर पटाखों के बिना त्योहार अधूरा मानते हैं. लेकिन इस बार जिम्मेदारी भी हमारी है. सही समय, सही जगह और सही पटाखे का इस्तेमाल करें. ग्रीन पटाखे न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि ये भी दिखाते हैं कि हम आधुनिक विज्ञान और परंपरा का सही संतुलन बना सकते हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026