Saiyara Movie Affect: ‘सैयारा’ फिल्म ने देश के युवाओं पर एक अलग ही तरह है प्रभाव डाला है। उनके बीच इस फिल्म को लेकर पागलपन देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों से फिल्म देखने के बाद रोते और बेहोश होते युवाओं के वीडियो भी सामने आए थे। इस बीच यूपी के अमेठी से भी एक युवक ‘सैयारा’ फिल्म देखने गया था। लेकिन इसका अंजाम बहुत भयानक हुआ। दरअसल फिल्म देखने के बाद जब वह घर लौटा, तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग कह रहे थे।
जी मीडिया की खबर के मुताबिक यह मामला लिसाड़ी गेट इलाके के अहमदनगर का बताया जा रहा है। जहाँ खालिक के बेटे शाहबाज (20) की सगाई थी। लेकिन मंगलवार को ससुराल वालों से फोन आया कि वे अपनी बेटी की शादी तीन-चार साल तक नहीं करेंगे। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। जब शाहबाज को इस बात का पता चला, तो मानो उसके दिल पर पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद शाहबाज तनाव में आ गया।
‘सैयारा’ देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि शाहबाज़ उसी दिन शाम को ‘सैय्यारा’ फिल्म देखने गया था। जिसके बाद वह रात को घर आया और अपने कमरे में सो गया। परिवार वालों को ज़रा भी यकीन नहीं हो रहा था कि यह रात उनके बेटे की आखिरी रात होगी। सुबह होने पर शाहबाज़ की माँ उसके कमरे में गई और उसे देखकर चीख पड़ी। उसने देखा कि उसके बेटे का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस का बयान
इस संबंध में एसपी सिटी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।