Categories: देश

Road Accident Report 2023: किस वाहन से होती है सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Bike Accident Data: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने साल 2023 में हुई सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है।

Published by Sohail Rahman

Road Accident in India 2023 Report: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Union Ministry of Road Transport and Highways) द्वारा सड़क दुर्घटना को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की हिस्सेदारी सबसे अधिक 45 प्रतिशत थी और अगर इनको आंकड़ों में देखें तो ये 77,539 थी। इसके अलावा, साल 2023 में इन वाहनों के कारण हुई दुर्घटनाओं में 48,818 लोग मारे गए थे। सड़क दुर्घटनाओं में कारों और टैक्सियों का दूसरा सबसे बड़ा योगदान रहा, जबकि ट्रक तीसरे स्थान पर रहे।

सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023’ की रिपोर्ट से पता चला है कि दोपहिया वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं पर विशेष रूप से गंभीर प्रभाव पड़ता है। 2023 में मारे गए सभी पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों में से एक-चौथाई की मृत्यु दोपहिया वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाओं में हुई, जो गैर-मोटर चालित सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए बढ़ते खतरे का संकेत है। इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोपहिया वाहन से संबंधित दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सबसे अधिक संख्या खुद वाहन चलाने वाले चालक होते हैं।

तमिलनाडु सबसे पहले स्थान पर

दोपहिया वाहन चालकों के कारण हुई दुर्घटनाओं में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ऊपर तमिलनाडु का नाम है। अगर आंकड़ों की बात करें तो तमिलनाडु में 1,796 पैदल यात्री और दोपहिया वाहन पर सवार 5,906 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की बात करें तो 2023 में पश्चिम बंगाल (938), बिहार (865), कर्नाटक (787) और महाराष्ट्र (747) ऐसे अन्य राज्य थे जहां ऐसी दुर्घटनाओं में पैदल यात्रियों की मौत की संख्या ज्यादा थी।

Related Post

इसी तरह, जिन राज्यों में एक ही वाहन से हुई दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन सवारों की मौत हुई, उनमें मध्य प्रदेश (2,916), महाराष्ट्र (2,646) और उत्तर प्रदेश (2,279) शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैसे दोपहिया वाहन सवार अन्य वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा असुरक्षित रहते हैं। विशेषज्ञों ने हेलमेट संबंधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, साथ ही उन्होंने दोपहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

यह भी पढ़ें :-

PM Modi के हिमाचल दौरे से पहले 2 मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

सोशल मीडिया चलाने में फिसड्डी निकले भाजपा सांसद, 10% MP को मिला रेड कार्ड

Sohail Rahman

Recent Posts

एक दुल्हन, कई पति! आज भी जिंदा है ‘पांचाली’ प्रथा, एक साथ कैसे गुजारते हैं दिन-रात?

Humla Nyinba Community: भारत के एक पड़ोसी देश में न्यिनबा समुदाय आज तक पांचाली प्रथा…

April 20, 2026

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई को बनेगा खास योग! शनि-बुध की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Dwidvadash Drishti Yoga: 8 मई 2026 को बनने वाला शनि-बुध का द्विद्वादश दृष्टि योग खास माना…

April 20, 2026