Home > वीडियो > Oops Moment! ईशान खट्टर के साथ हो गया ‘मोये-मोये’, बीच सड़क पर कपड़ों पर गिरी हॉट कॉफी, वीडियो देख हंसी से लोट-पोट हुए फैन्स!

Oops Moment! ईशान खट्टर के साथ हो गया ‘मोये-मोये’, बीच सड़क पर कपड़ों पर गिरी हॉट कॉफी, वीडियो देख हंसी से लोट-पोट हुए फैन्स!

Ishaan Khatter Funny Moment: हाल ही में बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर ईशान खट्टर को मुंबई में स्पॉट किया गया था, जहां वो हाथ में हॉट कॉफी लिए बड़े ही स्वैग के साथ चल रहे थे. लेकिन तभी अचानक उनके साथ एक ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) हो गया और बैलेंस बिगड़ने की वजह से पूरी की पूरी कॉफी उनके कपड़ों पर जा गिरी...

By: Sumaira Khan | Published: April 20, 2026 1:27:01 PM IST

Ishaan Khatter Funny Moment: बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) अक्सर अपने कूल और हंसी-मजाक वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. हाल ही में ईशान को मुंबई में स्पॉट किया गया था, जहां वो हाथ में हॉट कॉफी लिए बड़े ही स्वैग के साथ चल रहे थे. लेकिन तभी अचानक उनके साथ एक ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) हो गया और बैलेंस बिगड़ने की वजह से पूरी की पूरी कॉफी उनके कपड़ों पर जा गिरी.

कपड़ों पर कॉफी गिरने के बाद ईशान के चेहरे पर जो ‘शॉकिंग’ और ‘मासूमियत’ भरे रिएक्शन आए, उसने इंटरनेट पर ‘मोये-मोये’ वाला माहौल बना दिया. उनके शानदार आउटफिट पर कॉफी का दाग देखकर जहां उनके चाहने वाले उन्हें ‘बेचारा’ कहते नजर आए, तो वहीं ज्यादातर लोग इस मोमेंट पर उनसे मजे लेते भी नजर आए, साथ ही उनका यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

संबंधित खबरें

Advertisement